पाकिस्तान में बवाल! शान मसूद को कप्तानी से हटाने पर भड़के रमीज राजा, बोले- बाबर को भी…

होमखेलक्रिकेट
शान मसूद को कप्तानी से हटाने पर भड़के रमीज राजा, बोले- बाबर को भी…
Last Updated:July 11, 2026, 18:30 IST
Pakistan cricket team: पूर्व कप्तान रमीज राजा ने शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाकर बाबर आजम को जिम्मेदारी सौंपने के पीसीबी के फैसले की आलोचना की है. उनका कहना है कि कमजोर टीम देकर सिर्फ कप्तान को हार का जिम्मेदार ठहराना गलत है. रमीज के मुताबिक, अच्छे नतीजे अच्छे खिलाड़ियों से ही मिलते हैं.शान मसूद को कप्तानी से हटाने पर भड़के रमीज राजा.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने पर पीसीबी की आलोचना की है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बाबर आजम को फिर से कप्तान बना दिया है और यह बात रमीज को पसंद नहीं आई. वह खुद भी क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि बाबर ने 2020 से 2023 तक राष्ट्रीय टेस्ट टीम की कप्तानी की थी.
रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘आप उन्हें एक साधारण टेस्ट टीम देते हैं और फिर उनसे अच्छे नतीजों की उम्मीद करते हैं.’ उन्होंने कहा कि बाबर को भी ऐसी ही चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. बाबर को कैरिबियाई और इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए शान की जगह टेस्ट कप्तान बनाया गया है.
रमीज ने पीसीबी अधिकारियों पर बरसते हुए कहा, ‘अगर मैं शान की जगह होता तो मैं बोर्ड को लिखित में विरोध दर्ज कराता कि जब किसी कप्तान को लगातार साधारण खिलाड़ियों का ग्रुप दिया जाता है तो आप अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? अगर टेस्ट टीम का स्तर अच्छा नहीं है तो इसके लिए सिर्फ कप्तान ही कैसे जिम्मेदार हो सकता है?’
दिसंबर 2023 से 16 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी करने के बाद शान को हटाया गया जिनमें टीम को 12 हार का सामना करना पड़ा था. सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने हाल में खराब फैसलों के लिए निवर्तमान कप्तान को दोषी ठहराया है. रमीज इससे इत्तेफाक नहीं रखते. उनका कहना है कि कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितने अच्छे खिलाड़ी उसे दिए जाते हैं. पाकिस्तान की टीम 13 जुलाई को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी जहां वह दो टेस्ट मैच खेलेंगे. टीम फिर अगस्त और सितंबर में तीन और लाल गेंद के मैचों के लिए इंग्लैंड जाएगी.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



