Rajasthan

भीलवाड़ा के बालाजी मंदिर में भक्ति का महासंगम, 101 पंडित द्वारा अखंड हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित

Last Updated:January 03, 2026, 21:41 IST

नव वर्ष के आगमन और राम जन्मभूमि, अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्रतिमा स्थापना के पावन अवसर पर बालाजी मंदिर, भीलवाड़ा में 14 दिवसीय भक्ति महासंगम का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान 101 पंडितों द्वारा अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है. पुजारी पंडित आशुतोष शर्मा के सानिध्य में होने वाले इस महायज्ञ का उद्देश्य संपूर्ण विश्व की मंगलकामना और हनुमत कृपा प्राप्त करना है. पाठ दो पारियों में सुबह और दोपहर आयोजित होगा, जिसमें गणेश-अंबिका पूजन के बाद पंडितों का वरण कर विधिवत श्रीगणेश अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. नव वर्ष के आगमन और राम जन्मभूमि, अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्रतिमा की स्थापना के पावन अवसर पर शहर के बालाजी मंदिर में खास और अनोखा आयोजन किया जा रहा है. सर्वमंगल कामना और हनुमत कृपा की प्राप्ति के उद्देश्य से 14 दिवसीय भक्ति महासंगम आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित आशुतोष शर्मा के सानिध्य में भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के 101 पंडित अलग-अलग पारियों में अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आज से शुभारंभ किया गया है.

बालाजी मंदिर के पुजारी आशुतोष शर्मा ने लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए बताया कि भीलवाड़ा शहर के पेच एरिया में स्थित बालाजी मंदिर में आज से शुभ मुहूर्त पर सवा लाख अखंड अनवरत हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो गया है. इसकी पूर्ण संख्या सवा लाख से अधिक का संकल्प लिया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य संपूर्ण विश्व की मंगलकामना करना है, पिछले वर्ष भी अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यह आयोजन किया गया था. इस वर्ष यह दूसरा आयोजन है.

दो पारियों में हनुमान चालीसा का पाठ

पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि दो पारियों में होने वाले पाठ के तहत हर पारी में 80-80 पंडित पाठ करेंगे. अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की नूतन मूर्ति स्थापना की मंगलकामना को लेकर भक्ति की जो लौ पिछले साल जली थी, वह इस साल और अधिक भव्यता से प्रज्ज्वलित होने जा रही है. गत वर्ष यह अनुष्ठान 19 दिवसीय था, लेकिन इस बार इसे 14 दिनों की अवधि में किया जाएगा. सबसे पहले गणेश और अंबिका पूजन कर मंदिर की सभी देव प्रतिमाओं का अभिषेक-पूजन किया जाएगा. उसके बाद पंडितों का वरण कर अनुष्ठान विधिवत श्रीगणेश किया जाएगा. इस महायज्ञ में पंडित रोज़ दो पारियों में सुबह 9 बजे से 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक सस्वर पाठ करेंगे.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

January 03, 2026, 21:41 IST

homerajasthan

भीलवाड़ा बालाजी मंदिर में 14 दिन का भक्ति संगम, हनुमान चालीसा पाठ शुरू

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj