Entertainment

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा 2’ के सेट पर हादसा, AICWA ने की एफआईआर की मांग.

Last Updated:May 08, 2025, 18:33 IST

ऋषभ शेट्टी स्टारर और निर्देशित फिल्म कांतारा ने साल 2022 में धमाल मची दिया था. ब्लॉकबस्टर फिल्म को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. अब इसके सीक्वल की शूटिंग के दौरान एक जूनियर आर्टिस्ट की मौत हो गई है. इसके बाद से ह…और पढ़ेंकांतारा 2 के सेट पर मौत से मचा बवाल! ऋषभ शेट्टी पर फूटा गुस्सा

कम नहीं हो रही ऋषभ शेट्टी की मुश्किलें

हाइलाइट्स

कांतारा 2 के सेट पर जूनियर आर्टिस्ट की मौत.ऋषभ शेट्टी और प्रोडक्शन हाउस पर FIR की मांग.AICWA ने मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की.

नई दिल्ली. कांतारा फिल्म ने साल 2022 में लोगों के होश उड़ा दिए थे. काफी समय से लोग इस फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म के सेट शूंटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद से उन पर एफआईआर की मांग तेज हो गई है.

‘कांतारा 2’ के सेट पर हाल ही में जूनियर आर्टिस्ट एमएफ कपिल की एक हादसे में मौत हो गई है. इस घटना के बाद से ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने ऋषभ शेट्टी और प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. कहा जा रहा है कि कोई कर्मचारी अपनी जान गंवाता है, तो अक्सर असली वजह को छिपाया जाता है, ताकि किसी तरह का कोई खामियाजा ना भुगतना पड़ जाए.

‘तुम 1 हफ्ते से ज्यादा…’,अमिताभ बच्चन को जया से मिला था अल्टीमेटम, डायरेक्टर ने जमकर लगाई थी बिग बी को फटकार

बुधवार को जूनियर आर्टिस्ट एमएफ कपिल की हुई थी मौत‘कांतारा 2’ के सेट पर मौत की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया था. केरल के मूसारीथारा के रहने वाले 33 वर्षीय कपिल की कथित तौर पर 6 मई को कर्नाटक के कोल्लूर के पास सौपर्णिका नदी में तैरने के दौरान मौत हो गई. फिल्म के प्रड्यूसर के मुताबिक, कपिल की मौत अचानक हुई है. एक एफआईआर दर्ज की गई है और कोल्लूर पुलिस इस पर जांच कर रही है. लेकिन ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मौत की असली वजह और इस हादसे की कार्रवाई पर संदेह जताया है.

की जा रही एफआईआर की मांगगुरुवार को AICWA ने एक बयान जारी करते हुए ऋषभ शेट्टी और प्रोडक्शन हाउस के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. उनका दावा है कि एसोसिएशन इस बात से काफी चिंता में है कि इस तरह की घटनाएं लगातार गलत तरीके से ही पेश की जाती है,’एआईसीडब्ल्यूए इस बात से बहुत परेशान है कि फिल्म सेट पर जाने वाली जान की घटनाओं, जैसे कि तमिल फिल्मों इंडियन 2 और सरदार 2 की शूटिंग के दौरान टेक्नीशियंस की मौत और बीते नवंबर में बस से ट्रैवल कर रहे 20 जूनियर कलाकारों की दुर्घटना को लगातार गलत तरीके से सामने रखा जा रहा है.

बता दें कि उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया है कि इस ट्रैजिडी में डूबने के दावे की तह तक जाकर जांच की जानी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर मौत की असली वजह क्या थी, यही या इसमें कोई और फैक्टर्स शामिल हैं.एसोसिएशन ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से एमएफ कपिल की मौत की हाई लेवल और निष्पक्ष जांच शुरू करने का निवेदन किया है. साथ ही AICWA ने मांग की है कि निर्माता ऋषभ शेट्टी और प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

homeentertainment

कांतारा 2 के सेट पर मौत से मचा बवाल! ऋषभ शेट्टी पर फूटा गुस्सा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj