Pali highway fire incident stubble burning know details

Last Updated:April 24, 2025, 15:41 IST
पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में दुजाना पुलिए के निकट स्थित एक खेत में देखने को मिली. फसल कटाई के बाद जो फसल का वेस्ट बचा, उसके निपटारे के लिए एक किसान ने अपने खेत में उसे जला रहा था.X

पाली हाइवे पर अचानक खेत में लगी आग
हाइलाइट्स
पाली हाईवे पर खेत में आग देखकर वाहन चालक डर गए.प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पाया कि किसान पराली जला रहा था.आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
पाली:- पाली हाईवे पर अचानक से उस वक्त वाहन चालक चीखते चिल्लाते नजर आए, जब उनके सामने हाईवे के किनारे एक खेत में आग की लपटें नजर आईं और पूरा खेत आग की आघोष में दिखाई दिया. अचानक से वाहन चालक इसको देखकर काफी डर और सहम से गए, जिसके बाद वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने इसकी सूचना पाली के पुलिस और जिला प्रशासन को दी.
प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि यह आग लगी नहीं, बल्कि लगाई गई है. इस खेत के किसान की ओर से पराई जलाई जाने की जानकारी मिली, तब कहीं जाकर वाहन चालकों और प्रशासन ने राहत की सास ली. आग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ.
आग की आशंका पर पहुंचा पुलिस प्रशासनपाली के खेत में रात के समय पराली जलाई गई. ऐसे में खेत में लम्बी आग देख लोगों ने आग लगने की आशंका के चलते पुलिस और प्रशासन को सूचित किया. बाद में जब पता चला कि किसान की ओर से पराई जलाई जा रही है, तब जाकर उन्होंने भी राहत की सांस ली.
फसल का वेस्ट जला रहा था किसानपाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में दुजाना पुलिए के निकट स्थित एक खेत में देखने को मिली. फसल कटाई के बाद जो फसल का वेस्ट बचा, उसके निपटारे के लिए एक किसान ने अपने खेत में उसे जला रहा था. आग न फैले, ऐसे में कचरे में लम्बी दूरी तक फैला रखा था. हाईवे के निकट खेत होने के कारण उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने यह देखा, तो उन्हें लगा कि खेत में आग लग गई है.
लोगों को लगा कि पुलिस-प्रशासन को सूचना देनी चाहिए. ऐसे में पाली के कमल जोगी, कांग्रेस नेता अभिषेक पिल्लई, जो अहमदाबाद से पाली आ रहे थे. उन्होंने देखा तो स्थानीय प्रशासन की इसकी सूचना दी, ताकि आग आगे न फैले.
First Published :
April 24, 2025, 15:41 IST
homerajasthan
पाली हाइवे पर अचानक दिखा कुछ ऐसा कि चिल्लाने लगे लोग, जानें फिर क्या हुआ?



