Train Alert Jaisalmer | Jaisalmer trains cancelled | railway operations change | Jaisalmer route trains | Indian Railways alert | train service update | Jaisalmer travel alert

Last Updated:January 10, 2026, 12:45 IST
Train Alert Jaisalmer: जैसलमेर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. रेलवे प्रशासन ने परिचालन कारणों से जैसलमेर रूट की कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है, जिसके चलते कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी. इससे यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति, समय और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
Train Alert Jaisalmer
जैसलमेर. उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य किए जाने के चलते जैसलमेर रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. साबरमती–जैसलमेर सुपरफास्ट और लालगढ़–जैसलमेर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी.
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर जैसलमेर-थैयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 179 और जेठा चांधन-थैयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा. मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट 10 जनवरी को पोकरण तक ही संचालित होगी.
11 जनवरी को जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस पोकरण से होगी रवानगीऐसे में यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट 11 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से रवाना होगी. यह रेलसेवा जैसलमेर-पोकरण के बीच आंशिक रद्द रहेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस 11 जनवरी को लालगढ़ से प्रस्थान कर श्री भादरिया लाठी तक ही संचालित होगी.
जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस श्रीभादरिया लाठी से होगी संचालितयह रेलसेवा श्री भादरिया लाठी-जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी जबकि ट्रेन संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस उसी दिन श्रीभादरिया लाठी से संचालित होगी. जिससे यह रेलसेवा जैसलमेर-श्री भादरिया लाठी स्टेशन के बीच आशिंक रद्द रहेगी.
रेलवे प्रशासन ने की अपील,यात्रा से पहले कर लेवें जांचरेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित तिथियों में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. यात्री रेलवे पूछताछ, वेबसाइट अथवा मोबाइल एप के माध्यम से अपडेट लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं ताकि असुविधा से बचा जा सके.
पहले से अपने यात्रा कार्यक्रम बना चुकेयह बदलाव जैसलमेर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास सतर्कता का संकेत है. रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संचालन में यह परिवर्तन मुख्य रूप से तकनीकी और परिचालन कारणों से किया गया है, ताकि सुरक्षा और समयपालन सुनिश्चित किया जा सके. आंशिक या पूर्ण रद्द होने वाली ट्रेनें उन यात्रियों को प्रभावित करेंगी, जो पहले से अपने यात्रा कार्यक्रम बना चुके हैं. इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की पुष्टि अवश्य करें. यात्रा की योजना में बदलाव कर सुरक्षित और सहज यात्रा सुनिश्चित करना इस समय सबसे महत्वपूर्ण है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Barmer,Rajasthan
First Published :
January 10, 2026, 12:45 IST
homebusiness
जैसलमेर जाने वाली ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द


