Rajasthan

सोजत पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 30 लाख के साबुन घोटाले का ऐसे किया खुलासा, टॉप-10 अपराधी भी दबोचा गया

Last Updated:May 10, 2026, 19:32 IST

Sojat Police Action: पाली जिले की सोजत थाना पुलिस ने 30 लाख रुपए की हेराफेरी और डायना साबुन से भरे ट्रक को गायब करने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की निशानदेही पर 1459 में से 1115 कार्टन साबुन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है. वारदात में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त कर लिया गया है. सीआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर मामले का खुलासा किया.

ख़बरें फटाफट

सोजत पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 30 लाख के साबुन घोटाले का ऐसे किया खुलासाZoomपाली में 30 लाख रुपए की हेराफेरी और डायना साबुन से भरे ट्रक को गायब करने के मामले का हुआ खुलासा

पाली. जिले के सोजत थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए की हेराफेरी और डायना साबुन से भरे ट्रक को गायब करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी किए गए 1459 कार्टन में से 1115 कार्टन साबुन बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले डायना साबुन से भरा एक ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था. मामले में परिवादी की ओर से सोजत थाने में हेराफेरी और माल गायब करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. ट्रक में बड़ी मात्रा में साबुन के कार्टन भरे हुए थे, जिनकी बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

सीआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम की गई थी गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए सोजत थाना प्रभारी सीआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में एसआई घेवरराम, एएसआई बीजाराम सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया. पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. साथ ही तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से ट्रक की लोकेशन और संदिग्ध आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई.

टॉप-10 अपराधियों में शामिल आरोपी गिरफ्तार 

लगातार जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही. पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल बताया जा रहा है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 1115 कार्टन डायना साबुन बरामद किए. बरामद माल की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है.

आरोपियों की भूमिका की चल रही है जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किए गए बाकी कार्टन कहां खपाए गए और इस पूरे गिरोह में कितने लोग शामिल थे. सीआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर इस वारदात का खुलासा संभव हो पाया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj