Rajasthan

घर-आॉफिस को देना है रॉयल लुक? किशनगढ़ है मार्बल हैंडीक्राफ्ट का खजाना, पहुंचना भी है आसान

Last Updated:August 13, 2026, 08:25 IST

Kishangarh Marble Handicraft Market: अगर आप घर या ऑफिस को शाही अंदाज में सजाने के लिए कुछ खास तलाश रहे हैं तो अजमेर का किशनगढ़ बेहतरीन जगह हो सकता है. मार्बल सिटी के रूप में प्रसिद्ध किशनगढ़ में मार्बल से बने आकर्षक हैंडीक्राफ्ट आइटम की बड़ी रेंज मिलती है. यहां कारीगर साधारण पत्थर को अपनी बारीक नक्काशी और शानदार फिनिश से खूबसूरत कलाकृति में बदल देते हैं. देवी-देवताओं की मूर्तियों से लेकर शोपीस, फूलदान, दीपक, टेबल टॉप और सजावटी पैनल तक कई विकल्प उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि यहां 200-300 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक के आइटम मिल जाते हैं, इसलिए हर बजट के खरीदार के लिए विकल्प मौजूद हैं. अजमेर से करीब 30 किलोमीटर दूर यह शहर सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अजमेर. अगर आप अपने घर होटल ऑफिस या रिसॉर्ट को रॉयल और लग्जरी लुक देना चाहते हैं तो अजमेर जिले में स्थित किशनगढ़ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां बारीक नक्काशी वाले शोपीस, देवी-देवताओं की मूर्तियां, टेबल टॉप, फूलदान, दीपक, सजावटी पैनल और कई तरह के डेकोरेटिव आइटम आसानी से मिल जाते हैं. किशनगढ़ के मार्बल हैंडीक्राफ्ट की सबसे बड़ी खासियत पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का खूबसूरत मेल है, जो इसे बेहद खास बनाती है.

यहां कारीगर अपनी मेहनत और अनुभव से साधारण मार्बल को ऐसी कलाकृति में बदल देते हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है. अलग-अलग आकार, डिजाइन और फिनिश में उपलब्ध ये आइटम इंटीरियर को एक अलग पहचान देते हैं. अच्छी गुणवत्ता,शानदार चमक और मजबूत बनावट के कारण किशनगढ़ देश-विदेश में मार्बल मंडी के रूप में अपनी खास पहचान बना चुका है. यहां तैयार होने वाला मार्बल देश के अलग-अलग हिस्सों में जाता है. देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में भी यहां के मार्बल का उपयोग हुआ है.

200 से लेकर लाखों रुपए तक मिलते हैं हैंडीक्राफ्ट आइटम्स

किशनगढ़ के मार्बल हैंडीक्राफ्ट की कीमत की बात करें तो यहां हर बजट के हिसाब से मार्बल हैंडीक्राफ्ट मिल जाते हैं. छोटे शोपीस और सजावटी सामान करीब 200  से 300 रुपये से शुरू हो जाते हैं. वहीं  बड़े आकार, खास डिजाइन, बेहतरीन फिनिश और बारीक नक्काशी वाले आइटम की कीमत लाखों रुपये तक होती है. आप यहां आकर अपने बजट के अनुसार मार्बल हैंडीक्राफ्ट आइटम्स खरीद सकते हैं.

ऐसे पहुंच सकते हैं किशनगढ़

अगर आप भी किशनगढ़ से मार्बल या हैंडीक्राफ्ट आइटम खरीदना चाहते हैं तो यहां सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है. अजमेर से किशनगढ़ की दूरी करीब 30 किलोमीटर है. अजमेर से बस, टैक्सी या निजी वाहन से किशनगढ़ पहुंचा जा सकता है. किशनगढ़ रेलवे स्टेशन भी प्रमुख रेल मार्ग पर स्थित है. किशनगढ़ एयरपोर्ट होने के कारण हवाई यात्रा करने वाले लोग भी यहां पहुंच सकते हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 13, 2026, 08:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj