Sumerpur Shivganj Road Update | Sumerpur Road Reopen | Rajasthan Traffic News | Pali District Road Block | Sumerpur Shivganj Connectivity

Last Updated:November 29, 2025, 15:19 IST
Sumerpur Shivganj Road Update: 82 दिन तक बंद रहने के बाद सुमेरपुर–शिवगंज सड़क मार्ग फिर से शुरू हो गया है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिली है. लंबे समय से मार्ग बंद होने से आमजन, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. अब सड़क बहाल होने के बाद आवागमन सामान्य हो जाएगा. मार्ग क्यों बंद था, इसकी वजह भी सामने आ गई है.
पाली. सुमेरपुर और शिवगंज के लोगो के लिए गुडन्यूज है कि अब उनको दो से ढाई किलोमीटर घूमकर नही जाना पडेगा. 82 दिन बाद आखिरकार सुमेरपुर के साकेत आश्रम मार्ग से जवाई नदी पर बना रपट मार्ग फिर से खोल दिया गया है. यह वही मार्ग है जो सुमेरपुर को शिवगंज से जोडने का काम करता है मगर जवाई बांध के गेट खोले जाने के बाद ने नदी में आए तेज जल बहाव के कारण यह रपट क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके बाद लोगो को सुमेरपुर से शिवगंज बाजार पहुंचने के लिए ढाई किलोमीटर तक अतिरिक्त चक्कर लगाकर पहुंचाना पडता था.
मगर अब उनका यह चक्कर और पट्रोल दोनो बचने वाले है. स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों से लेकर व्यापारियों और अस्पताल जाने वाले मरीजों तक को काफी परेशानी का सामना करना पडता था.
6 सितम्बर से प्रभावित था रास्ता इस रपट का रास्ता 6 सितंबर को जवाई बांध के 8 गेट खोले जाने के बाद नदी में आए तेज जल बहाव के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गया था. इसके बाद इस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि इसकी मरम्मत जल्द होगी, लेकिन निर्माण कार्य में लगातार देरी होती रही.
सुमेरपुर और शिवगंज के लोगो को होती थी परेशानी रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, व्यापारी और मरीजों को सुमेरपुर-शिवगंज आने जाने के लिए काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. नगर पालिका शिवगंज ने क्षतिग्रस्त रपट के निर्माण का कार्य 4 नवंबर से शुरू करवाया था. निर्माण कार्य कुछ दिनों तक प्रभावित रहा, जिससे इसकी अवधि बढ़ गई. अंतत रपट का निर्माण पूरा होने के बाद रास्ता को खोल दिया गया है.
समय और पेट्रोल दोनो हो रहे थे वेस्ट रपट टूटने के कारण सुमेरपुर से शिवगंज बाजार पहुंचने के लिए लोगों को 2 से 2.5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था. सामान्य स्थिति में यह दूरी मात्र 300 मीटर थी. अब रपट के पुनः चालू होने से सीधा और छोटा रास्ता बहाल हो गया है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
First Published :
November 29, 2025, 15:19 IST
homerajasthan
सुमेरपुर–शिवगंज रोड 82 दिन बाद खुला! लोगों की सबसे बड़ी समस्या खत्म



