Rajasthan

Health Tips | Bad Cholesterol | High LDL | Cholesterol Increase Reasons | Heart Disease Risk | Heart Blockage | Healthy Lifestyle Tips

Last Updated:November 26, 2025, 16:42 IST

Health Tips: खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL शरीर में धीरे-धीरे बिगड़े दिल की कमजोरी को ब्लॉक कर देता है, लेकिन इसकी शुरुआत रोजाना की छोटी खाने-पीने की गलत से होती है. तला हुआ खाना, मीठा ड्रिंक, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड्स इन्हें तेजी से बढ़ाते हैं. इन आदतों को समय पर रहने सुधारकर दिल को ‘साइलेंट किलर’ से रिकवर किया जा सकता है.यह नसों में जम जाता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का ख़तरा बढ़ जाता है

आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और इसकी एक बड़ी वजह है बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना है. जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाता है तो यह नसों में जमने लगता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देती हैं.

घर पर बना हल्का भोजन करना चाहिए

समोसा, पकोड़े, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और पैकेट वाले स्नैक्स में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है. तला-भुना कम करना है और घर का बना हल्का व पौष्टिक खाना ही खाना चाहिए.

योग या हल्की एक्सरसाइज करना जरूरी होता है

दिन भर बैठे रहना और एक्सरसाइज ना करना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की बड़ी वजह है. शरीर एक्टिव नहीं रहेगा तो फैट जमा होगा ऐसे में रोज कम से कम 30 मिनट तक टहलने योग करना या कोई हल्की एक्सरसाइज करना जरूरी होता है.

Add as Preferred Source on Google

अच्छी नींद लेने से भी तनाव कम किया जा सकता है

लगातार तनाव में रहने से शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल बिगाड़ सकते हैं. मेडिटेशन, गहरी सांस लेने की आदत और अच्छी नींद से तनाव को कंट्रोल किया जा सकता है.

इन आदतों को छोड़ना चाहिए जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.

सिगरेट और ज्यादा शराब पीना दिल की नसों को नुकसान पहुंचाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इन आदतों को धीरे-धीरे छोड़ने का प्रयास करना चाहिए जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है.

फाइबर युक्त चीजें खाने के साथ ही फल और हरी सब्जियां खानी चाहिए

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना कोई छोटी समस्या नहीं है लेकिन सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाकर इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. ओट्स, दलिया और फाइबर युक्त चीजें खानी चाहिए. फल और हरी सब्जियों की मात्रा अधिक होनी चाहिए. सर्दियों में गुनगुना पानी पीना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 26, 2025, 16:42 IST

homelifestyle

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है? हो सकता है आपकी डाइट की ये आसान गलतियां वजह हो

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj