श्रद्धा आर्या के जुड़वा बच्चों का पहला जन्मदिन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, शौर्य-सिया को बताया चमत्कार

Last Updated:November 29, 2025, 23:58 IST
श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर शौर्य और सिया के पहले जन्मदिन की तस्वीरें साझा कीं. इसके साथ उन्होंने इमोशनल नोट भी लिखा. फैंस और रीम शेख ने बधाई दी. श्रद्धा ने 2021 में राहुल नागल से शादी की थी. श्रद्धा ने पिछले साल ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था.
ख़बरें फटाफट
श्रद्धा आर्या ने दोनों बच्चों के साथ पोज दिए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को अपडेट देती रहती हैं. शनिवार को उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाया. ‘कुंडली भाग्या’ फेम श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं. एक तस्वीर में वह अपने दोनों नन्हें बच्चों को गोद में लिए मुस्करा रही हैं, तो कुछ पुरानी तस्वीरें अस्पताल की हैं, जब उन्होंने पिछले साल नवंबर में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था.
उस वक्त की यादें ताजा करते हुए श्रद्धा ने लिखा, “एक साल पहले की बात है, जब मैंने एक अस्पताल में एक शांत कमरे में पहली बार अपनी पूरी दुनिया को बाहों में लिया था. उस पल से मेरी जिंदगी बदल सी गई है और मैं भी. तुम्हारी मां बने हुए अब पूरा एक साल हो रहा है, जिसके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. जन्मदिन मुबारक हो, मेरे हमेशा के नन्हें चमत्कारों.”
View this post on Instagram



