Health

लिवर साफ, हड्डियां मजबूत! सुबह-सुबह खाली पेट किशमिश के जादुई लाभ, ये छोटी सी आदत रखेगी निरोग – Uttar Pradesh News

Last Updated:December 23, 2025, 04:44 IST

Raisins benefits empty stomach : भीगा हुआ किशमिश सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आमतौर पर लोग किशमिश को मिठाई या ड्रायफ्रूट के रूप में खाते हैं, लेकिन जब इसे रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. इसमें कई लाभकारी तत्त्व होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. खाना आसानी से पचता है. पेट हल्का और शरीर निरोग बना रहता है. शरीर में ताजगी बनी रहती है.पाचन तंत्र

भीगा हुआ किशमिश पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज, गैस और पेट की गड़बड़ियों को दूर करने में मदद करता है. रोजाना इसका सेवन करने से आंत साफ रहती है और खाना आसानी से पचता है, जिससे पेट हल्का और शरीर निरोग बना रहता है.

खून की कमी

एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए भीगा हुआ किशमिश किसी औषधि से कम नहीं होता है. इसमें आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है. इसके नियमित सेवन से कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं.

हड्डियां मजबूत

कैल्शियम और बोरॉन से भरपूर भीगा हुआ किशमिश हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में रामबाण है. यह जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी को कम करने में मदद करता है. बढ़ती उम्र में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए यह एक आसान और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकता है.

Add as Preferred Source on Google

शरीर डिटॉक्स

भीगा किशमिश शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर को साफ रखते हैं और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. इससे त्वचा साफ रहती है और शरीर में ताजगी बरकरार रहती है.

दिल और ब्लड प्रेशर

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, यह पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय को स्वस्थ रखता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है.

त्वचा, बाल और ऊर्जा

भीगा किशमिश त्वचा में प्राकृतिक चमक लाता है और बालों को मजबूत बनाने में मददगार है. इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो मुहांसों को कम करता है. प्राकृतिक शुगर तुरंत ऊर्जा देती है, जिससे थकान दूर और वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है.

सेवन का तरीका और सावधानी

8 से 10 किशमिश के दाने रात में पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाएं, इसके साथ किशमिश का पानी भी पी लें. यह आदत दुबले-पतले लोगों, एनीमिया के मरीजों और पाचन समस्या वालों के लिए खास फायदेमंद है. हालांकि, शुगर के मरीज इसकी मात्रा सीमित रखें. यह एक छोटी सी आदत है, लेकिन इसके फायदे बड़े और असरदार हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 23, 2025, 04:44 IST

homelifestyle

सुबह-सुबह खाली पेट किशमिश के जादुई लाभ, ये छोटी सी आदत रखेगी निरोग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj