Tech

बड़ी खुशखबरी! माइक्रोसॉफ्ट ने बढ़ाई सिक्योरिटी अपडेट की आखिरी तारीख, अब 2027 तक मिलेगा सपोर्ट

Powered by :

Last Updated:June 27, 2026, 09:34 IST

Windows 10 यूज़र्स के लिए बड़ी राहत की खबर है. Microsoft ने Windows 10 के ESU प्रोग्राम को अक्टूबर 2027 तक बढ़ा दिया है. जानिए किन यूज़र्स को मिलेगा फायदा, कौन से पीसी होंगे योग्य और कैसे ले सकते हैं सिक्योरिटी अपडेट्स.

ख़बरें फटाफट

माइक्रोसॉफ्ट ने बढ़ाई सिक्योरिटी अपडेट कीृ तारीख, अब 2027 तक मिलेगा सपोर्टZoomWindows 10 बंद नहीं होगा इतनी जल्दी! Microsoft ने करोड़ों यूज़र्स के लिए बढ़ा दी Security Updates की अवधि

माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 10 इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूज़र्स को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने चुपचाप अपने Windows 10 Consumer Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम की तारीख बढ़ा दी है. पहले यह प्रोग्राम अक्टूबर 2026 तक ही उपलब्ध रहने वाला था, लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट ने इसे 12 अक्टूबर 2027 तक जारी रखने का फैसला किया है.

इससे उन लोगों को ज्यादा समय मिल जाएगा जिनके पुराने कंप्यूटर अभी Windows 11 की हार्डवेयर जरूरतों को पूरा नहीं करते.

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सपोर्ट वेबसाइट पर जानकारी दी है कि जो यूज़र्स ESU प्रोग्राम में शामिल हैं, उन्हें 12 अक्टूबर 2027 तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. अगर कोई यूज़र पहले से इस प्रोग्राम में रजिस्टर है, तो उसे दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. उसकी ESU कवरेज अपने आप नई तारीख तक जारी रहेगी.

प्रोग्राम में जुड़ने से पहले ये जरूरीकंपनी का कहना है कि जिन यूज़र्स ने अभी तक ESU प्रोग्राम जॉइन नहीं किया है, वे भी इसकी अंतिम तारीख तक कभी भी एनरोल कर सकते हैं. हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि एनरोलमेंट से पहले तक सिस्टम को वायरस, मैलवेयर और अन्य साइबर खतरों का ज्यादा जोखिम रहेगा.

यह फैसला खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जिनके पीसी Windows 11 के हार्डवेयर स्टैंडर्ड्स को पूरा नहीं करते. अब उनके पास नया कंप्यूटर खरीदने या Windows 11 में अपग्रेड करने के लिए लगभग एक साल का ज्यादा समय होगा, जबकि इस दौरान उनका सिस्टम जरूरी सिक्योरिटी अपडेट्स भी प्राप्त करता रहेगा.

ESU प्रोग्राम में शामिल होने के लिए यूज़र्स को अपने माइक्रोसॉऱ्ट से साइन इन करना होगा. यह सुविधा Windows 10 वर्जन 22H2 के होम, प्रोफेशनल,प्रो एजूकेश और वर्कस्टेशन एडिशन पर उपलब्ध है.

साथ ही, डिवाइस में Windows 10 का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल होना भी जरूरी है. माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, एक ESU लाइसेंस से 10 डिवाइस तक कवर किए जा सकते हैं.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj