Rajasthan

Rajasthan Kal Ka Mausam : राजस्थान में 19 जून को फिर बिगड़ेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

Rajasthan 19 June Ka Mausam : राजस्थान में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार असर दिखा रही हैं. 19 जून को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, कोटा और टोंक सहित कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दोपहर बाद बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार भी बने हुए हैं. वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फिलहाल खेतों की तैयारी और नमी संरक्षण पर ध्यान देने की सलाह दी है, जबकि बड़े स्तर पर बुवाई के लिए अच्छी बारिश का इंतजार बेहतर माना जा रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj