Tech

बजट यूजर्स के लिए OnePlus ला रहा बड़ा सरप्राइज, 20 हजार रुपये से कम में में आएगा नया फोन

Powered by :

Last Updated:June 10, 2026, 12:55 IST

वनप्लस भारत में नई N सीरीज लाने की तैयारी में, जुलाई 2026 में लॉन्च की चर्चा, कीमत 20 हजार से कम हो सकती है, रेडमी, रियलमी, पोको को टक्कर मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

बजट यूजर्स के लिए OnePlus ला रहा बड़ा सरप्राइज, 20 हजार से कम में में फोन?Zoomबजट स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में OnePlus

वनप्लस भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने हाल ही में नॉर्ड CE 6 और नॉर्ड CE 6 Lite जैसे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, लेकिन अब खबरें हैं कि वनप्लस जल्द ही एक नई N सीरीज पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नई सीरीज खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जाएगी जो कम बजट में वनप्लस का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.

लीक्स के अनुसार, वनप्लस N सीरीज की शुरुआत भारत में जुलाई 2026 के दौरान हो सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इस नई सीरीज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन टेक जगत में इसकी चर्चा तेजी से बढ़ रही है. माना जा रहा है कि यह सीरीज वनप्लस के अब तक के सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकती है.

20 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमतनई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस N सीरीज के कुछ मॉडल्स की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह सीरीज सीधे तौर पर Redmi, Realme, Poco, iQOO और Motorola जैसे ब्रांड्स को टक्कर देगी, जिनके पास पहले से इस प्राइस रेंज में कई पॉपुलर स्मार्टफोन मौजूद हैं.

फिलहाल वनप्लस की Nord CE सीरीज बजट सेगमेंट को संभालती है, लेकिन उसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से ऊपर रहती है. ऐसे में N सीरीज कंपनी को एंट्री-लेवल और बजट खरीदारों तक पहुंचने में मदद कर सकती है.

फीचर्स को लेकर अभी सस्पेंसवनप्लस N सीरीज के फीचर्स को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग स्पीड जैसी अहम डिटेल्स अभी भी रहस्य बनी हुई हैं. हालांकि कंपनी के हालिया स्मार्टफोन्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि नए फोन में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है.

मिलेगी बड़ी बैटरीउदाहरण के तौर पर, हाल ही में लॉन्च हुए नॉर्ड CE 6 लाइट में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. ऐसे में संभावना है कि वनप्लस N सीरीज भी इसी तरह के कुछ आकर्षक फीचर्स के साथ बाजार में उतारी जाए.

अगर वनप्लस वाकई 20 हजार रुपये से कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लॉन्च करता है, तो यह बजट सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकता है. अब सभी की नजर कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj