Vaibhav Sooryavanshi: ये लड़का तबाही मचाने आया है…वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से मचाई सनसनी

होमखेलक्रिकेट
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से मचाई सनसनी
Last Updated:June 26, 2026, 07:09 IST
Vaibhav Sooryavanshi shares post : भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री के बाद से ही हर जगह उनके इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा हो रही है. आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच से ठीक पहले उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया. इसमें जो लिखा वो एक बड़ा ऐलान है. वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले किया गया पोस्ट वायरल
नई दिल्ली. इस वक्त क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी खबर यही है कि क्या युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलेगी. महज 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कोहराम मचाया कि चयनकर्ताओं को उनको टीम में जगह के लिए मजबूर होना पड़ा. शुक्रवार से बेलफास्ट में शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज भारतीय टीम में बड़े बदलाव लेकर आने वाली है.
वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह कमान श्रेयस के हाथों में है. कोच गौतम गंभीर को एक बड़ा फैसला लेना है. प्लेइंग इलेवन में क्या वो वैभव को जगह देंगे ये सवाल हर किसी के मन में चल रहा है. अपने डेब्यू से पहले इस लड़के ने सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा ऐलान किया है. भारत एक नए T20 युग में कदम रख रहा है. इस पूरे उत्साह के केंद्र में हैं 15 साल के वो सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 से ठीक पहले एक पोस्ट किया. उन्होंने इसमें सिर्फ दो शब्द लिखा, नया अध्याय. और दुनिया भर में क्रिकेट खेलने वाली टीमों में खलबली मचा दी.



