घर के आगे खड़ी थी कार, फ्रंट सीट पर पड़ा था दलित युवक का अर्धनग्न शव, देखते ही झुंझुनूं मेंं मच गया बवाल

Last Updated:June 18, 2026, 13:24 IST
Jhunjhunu News : झुंझुनूं के धनूरी थाना इलाके के चुड़ैला गांव में कार में मिले युवक के शव को लेकर दलित समाज में आक्रोश फैल गया है. युवक के परिजनों और आक्रोशित लोगों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. आक्राशित लोगों ने बीडीके अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया है. अब अस्पताल में भीड़ बढ़ती जा रही है. हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. जानें क्या है पूरा मामला. आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में धरना शुरू कर दिया है.
झुंझुनूं. झुंझुनूं के धनूरी थाना इलाके के चुड़ैला गांव में अर्धनग्न अवस्था में मिले युवक का शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. बुधवार देर शाम को गांव दलित युवक चंदन मेघवाल (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक कार की फ्रंट सीट पर पड़ा मिला था. परिजनों और ग्रामीणों ने चंदन की हत्या की आशंका जताई है. गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम से पहले परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए. जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय बीडीके जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजीव तिलोटिया के नेतृत्व में शुरू हुए धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद हैं. धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए. मृतक के परिवार को राज्य सरकार की आर्थिक सहायता दिलवाई जाए.
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक चंदन मेघवाल परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. उसके परिवार में चार बहनें हैं. चंदन की कमाई से ही परिवार का पालन-पोषण होता था. ऐसे में परिवार को आर्थिक संबल उपलब्ध करवाना भी जरुरी है. मृतक के पिता सतीश मेघवाल ने बताया कि उनका बेटा पिछले कई वर्षों से चेन्नई में मजदूरी का काम करता था. 15 जून की रात वह अचानक घर पहुंचा था और काफी तनाव में दिखाई दे रहा था. इसके बाद 16 जून की सुबह गांव का ही रोनित जाट उसे अपने साथ ले गया.
17 जून की शाम को मिला था शवचंदन के पिता के अनुसार जब उन्होंने बेटे से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने फोन नहीं उठाया. बाद में रोनित ने फोन उठाकर कथित रूप से जातिसूचक गालियां दीं और दोबारा फोन नहीं करने की बात कही. परिजनों का आरोप है कि 17 जून की शाम को रोनित के घर के सामने खड़ी उसकी ही कार में चंदन का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला. इसके बाद से ही परिजन रोनित और उसकी भाभी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. मृतक के पिता ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
अस्पताल में जुटने लगे दलित संगठनों के प्रतिनिधिवहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न दलित संगठनों के प्रतिनिधियों का भी बीडीके अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया है. धरने का नेतृत्व कर रहे राजीव तिलोटिया ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि जिस समय गांव में युवक का शव मिला उस दौरान धनूरी थाना प्रभारी चुड़ैला गांव में वाहनों के चालान काटने में व्यस्त थे. घटना की सूचना मिलने के बाद भी उन्होंने मौके का निरीक्षण नहीं किया. यह पुलिस की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. फिलहाल बीडीके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना चल रहा है. परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan



