लीजेंड सिंगर गुरमीत मान का निधन, पंजाब पुलिस में थे ऑफिसर, 3 दिन में दूसरे बड़े गायक की मौत, शोक में इंडस्ट्री

Last Updated:October 11, 2025, 22:57 IST
पंजाबी सिंगर और एक्टर राजवीर जवंदा की मौत के तीन दिन बाद एक और पंजाबी सिंगर निधन हो गया. इस सिंगर गुरमीत मान है. गुरमीत पॉपुलर पंजाबी फॉक सिंगर थे. उनके निधन से पंजाबी इंडस्ट्री और लोगों के बीच शोक की लहर है. उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है.
ख़बरें फटाफट
पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया.
मुंबई. पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया है. गुरमीत पॉपुलर पंजाबी फॉक सिंगर थे. उनके निधन से पंजाबी इंडस्ट्री और लोगों के बीच शोक की लहर है. उनकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस खबर ने उनके फैंस और साथी कलाकारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. गुरमीत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है, जहां फैंस उन्हें उनके दिल को छू लेने वाले गीतों के लिए याद कर रहे हैं. उनके गाने पंजाब के कल्चर को खूबसूरती के साथ दिखाते थे.
गुरमीत मान पंजाबी लोक संगीत में एक बड़े और पॉपुलर सेलेब्स थे. वह अपनी खास आवाज और इसमें दिखने वाली गहराई के लिए जाने जाते थे. उनके गाने अक्सर ग्रामीण पंजाब की मिट्टी की खुशबू से भरे होते थे, जो उसकी आत्मा, संघर्ष और परंपराओं को दर्शाते थे. गाने के अलावा, उन्होंने पंजाब पुलिस में एक अधिकारी के रूप में भी सेवा की. उन्होंने अपने प्रोफेशन और कलात्मक जुनून को समान डेडिकेशन के साथ निभाया. इसके लिए उन्हें सराहा भी जाता था.
View this post on Instagram



