‘आप ऐसे ही कमाल करते हो’, ‘धुरंधर’ की मुरीद हुईं यामी गौतम, नहीं भूल पा रही ट्रेलर, पति आदित्य धर को दी बधाई

Last Updated:November 22, 2025, 06:47 IST
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की रिलीज से पहले ही खूब चर्चा हो रही है. यह एक फुल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें हीरो का रोल रणवीर सिंह ने निभाया है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो लोगों को खूब पसंद आया. अब फैंस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले यामी गौतम ने एक पोस्ट करते हुए अपने पति आदित्य धर की तारीफ की है और बधाई भी दी है.
ख़बरें फटाफट
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी धुरंधर फिल्म.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की हाई-ऑक्टेन फिल्म ‘धुरंधर’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म ट्रेलर जारी किया, जो जमकर धमाल मचा रहा है. हर तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है और ऐसा माना जा रहा है कि धुरंधर साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी. इस बीच एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी ट्रेलर को शानदार और कभी न भूलने वाला बताया.
View this post on Instagram



