Rajasthan

घर में रहती थीं रशियन जैसी 2 खूबसूरत लड़कियां, आते-जाते लोगों को हुआ शक, पुलिस आई तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Last Updated:January 03, 2026, 11:41 IST

Bikaner News: बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने शहर में बिना वैध वीजा और दस्तावेज के रह रही दो विदेशी महिलाओं को उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान की निवासी होने के आरोप में गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना पर छापेमारी में पता चला कि महिलाएं किराए के मकान में अवैध रूप से रह रही थीं और मकान मालिकों ने विदेशी ठहरने की अनिवार्य ‘सी फॉर्म’ जमा नहीं कराई. मकान मालिकों रोचक और बाबूलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. महिलाओं को डिटेंशन सेंटर भेजा गया है.

ख़बरें फटाफट

घर में रह रही थी दो खूबसूरत लड़कियां, पुलिस आई तो हुआ चौंकाने वाला खुलासाबीकानेर से बिना वैध वीजा और दस्तावेज के रहने के आरोप में दो विदेशी महिला गिरफ्तार

बीकानेर. राजस्थान में विदेशी नागरिकों के अवैध ठहरने के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है. इसी कड़ी में बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने शहर में बिना वैध वीजा और आवश्यक दस्तावेजों के रह रही दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान की निवासी बताई जा रही हैं. पुलिस ने उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया है, जहां से आगे की कार्रवाई पूरी कर उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर कोटगेट थाना प्रभारी की टीम ने छापेमारी की. जांच में पता चला कि दोनों महिलाएं लंबे समय से शहर में एक किराए के मकान में रह रही थीं, लेकिन उनके पास वैध वीजा या पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं थे. विदेशी नागरिकों के लिए अनिवार्य ‘सी फॉर्म’ भी मकान मालिकों ने संबंधित थाने में जमा नहीं करवाया था. सी फॉर्म विदेशियों के ठहरने की जानकारी पुलिस को देने के लिए होता है, जिसकी अनदेखी करना गैरकानूनी है.

मकान मालिकों के खिलाफ कोटगेट थाने में मामला दर्ज

इस मामले में मकान मालिक रोचक और बाबूलाल के खिलाफ कोटगेट थाने में मामला दर्ज किया गया है. उन पर विदेशी नागरिकों को बिना सूचना के ठहराने और दस्तावेजों की जांच नहीं करने का आरोप लगा है. पुलिस अब मकान मालिकों से पूछताछ कर रही है और यह जांच कर रही है कि महिलाएं कितने समय से अवैध रूप से यहां रह रही थीं तथा उनका उद्देश्य क्या था. कोटगेट थाना प्रभारी ने बताया कि विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवास पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. शहर में कई होटल, गेस्ट हाउस और किराए के मकानों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.

दोनों विदेशी महिलाओं को भेजा गया डिटेंशन सेंटर

कोटगेट थाना प्रभारी ने बताया कि विदेशियों को ठहराने वाले मकान मालिकों और होटल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि सी फॉर्म समय पर जमा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी. महिलाओं को फिलहाल डिटेंशन सेंटर भेजा गया है, जहां विदेश मंत्रालय और संबंधित दूतावासों से संपर्क कर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे ताकि अवैध विदेशी नागरिकों पर अंकुश लगाया जा सके, क्योंकि बीकानेर जैसे पर्यटन स्थल पर हर साल हजारों विदेशी आते हैं.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

January 03, 2026, 11:41 IST

homerajasthan

घर में रह रही थी दो खूबसूरत लड़कियां, पुलिस आई तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj