बारिश के मौसम में कभी-कभी चला रहे हैं AC तो गांठ बांध लें ये 3 नुस्खा, नहीं तो जल्दी होगा खराब!

Last Updated:August 24, 2024, 10:59 IST
अगर आपके घर पर भी एसी है तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, जिससे कि एसी पर कोई बुरा असर न पड़े. ये टिप्स खासतौर पर बारिश के मौसम के लिए है.
AC चलाते हैं तो देख लें ये 3 चीज़ें.
बरसात के मौसम की वजह से अब धीरे-धीरे मौसम में ठंडक आने लगी है. अगर लंबे समय तक बारिश हो जाए कमरा काफी ठंडा हो जाता है और पंखे से भी ठंडी हवा मिलने लगती है. हालांकि बरसात के मौसम में उमस के कारण कभी-कभी एसी चलाना जरूरी हो जाता है. बारिश के दिनों में एसी की हवा इसलिए भी ज्यादा अच्छी लगती है क्योंकि ये कमरे की नमी को सोख लेता है, और इससे चिपचिपाहट खत्म हो जाती है. लेकिन इस मौसम में एक चीज़ को देखना बहुत जरूरी हो जाता है.
अगर बहुत भारी बारिश हो रही हो तो खुले में रखे गए आउटडोर यूनिट के चारों ओर पानी जमा हो सकता है. अगर आपके आउटडोर यूनिट के आसपास पानी भर जाए तो ऐसी स्थिति में आपको एसी नहीं चलाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे करंट आने का खतरा हो सकता है.
इसके अलावा बारिश के मौसम में कुछ लोग इसे कवर करके चलाने लगते हैं जिससे कि ये खराब न हो जाए. लेकिन ऐसा करना गलत है. एसी आउटडोर यूनिट को कवर करके चलाने से उसकी गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती है जिससे एसी पर प्रेशर पड़ता है, और ये यूनिट के लिए सही नहीं रहेगा.
इसलिए कभी भी एसी को ढक कर नहीं चलाना चाहिए. आप चाहें तो एसी को तब कवर कर सकते हैं जब एसा न चल रहा हो.
Filter को भी देखना है जरूरीइसके अलावा अगर आप एसी को लंबे समय तक नहीं चला रहे हैं और फिर जरूरत महसूस होने पर इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं तो इसके फिल्टर को जरूर चेक कर लें. एसी के फिल्टर पर तेजी से धूल जमा हो जाती है.
Afreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
August 24, 2024, 10:57 IST
hometech
बारिश के मौसम में कभी-कभी चला रहे हैं AC तो गांठ बांध लें ये 3 नुस्खा



