Entertainment

‘गर्लफ्रेंड को 2025 में छोड़ दिया’, सलमान खान के भांजे ने की सगाई, शेयर की रोमांटिक फोटोज, मलाइका ने किया कमेंट

Last Updated:January 03, 2026, 22:56 IST

सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिजवानी को प्रपोज कर दिया है और अब दोनों की सगाई हो गई है. अयान ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खुशखबरी को ऑफिशियली शेयर किया. उन्होंने प्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. Ayaan Agnihotri Engagement

सलमान खान के भांजे और अलवीरा खान अग्निहोत्री के बेटे अयान अग्निहोत्री ने कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अपनी गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में अयान की गर्लफ्रेंड इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं. दोनों की सगाी होने परे खान परिवार के कई करीबी दोनों को बधाई दे रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayaanagnihotri)

Ayaan Agnihotri

अयान अग्निहोत्री ने टीना रिजवानी संग ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “2025 में अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ रहा हूं.” उन्होंने इंगेजमेंट रिंग और दिल वाले इमोजी को भी अपने कैप्शन में शमिल किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayaanagnihotri)

Ayaan Agnihotri Engagement

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अयान ने टीना को गले लगाया और उन्हें प्यार से किस किया. प्रपोजल एक पूल के पास हुआ, जिसमें गुलाब की पंखुड़ियां बिखरी हुई थीं. टीना ने अपनी रिंग फ्लॉन्ट की, वहीं आसमान में आतिशबाजी हो रही थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayaanagnihotri)

Add as Preferred Source on Google

Ayaan Agnihotri

मलाइका अरोड़ा ने कई सारे दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट में लिखा, “यानी टीना.” ज़हीर इक़बाल ने लिखा, “ब्रो. बधाई हो दोस्तों. तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं.” सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, “ओएमजी ओएमजी ओएमजी ओएमजी मैं मान नहीं सकती!!!!! ” अमृता अरोड़ा ने लिखा, “यानी.” कई और लोगों ने भी कमेंट कर बधाई दी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayaanagnihotri)

Ayaan Agnihotri

अयान अग्निहोत्री एक्टर और प्रोड्यसूर अलवीरा खान अग्निहोत्री और फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भांजे हैं. खान फैमिली में जन्मे अयान ने हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे हैं. क्योंकि उनके पेरेंट्स ने उनके बचपन में उनकी पब्लिक प्रेजेंस को सीमित रखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayaanagnihotri)

Ayaan Agnihotri

अयान अग्निहोत्री मशहूर स्क्रिप्ट लेखक सलीम खान के नाती भी हैं, जिससे वे हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख फिल्म परिवारों में से एक का हिस्सा हैं. हालांकि अयान की सार्वजनिक मौजूदगी कम रही है, लेकिन वे कभी-कभी सलमान खान और अन्य रिश्तेदारों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पारिवारिक पलों में नजर आते हैं, जहां वे अपने मशहूर मामा के साथ करीबी रिश्ते के लिए चर्चा में रहते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayaanagnihotri)

Ayaan Agnihotri

सलमान खान कई बार अपने भतीजे के लिए प्यार जाहिर कर चुके हैं और अयान का पूरे खान परिवार के साथ भी प्यार भरा रिश्ता है. पेशेवर मोर्चे पर अयान अग्निहोत्री एक म्यूजिशियन हैं. अयान, जो अपने स्टेज नाम अग्नि से जाने जाते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayaanagnihotri)

Ayaan Agnihotri

अयान अग्निहोत्री ने 20 फरवरी 2025 को अपना नया ट्रैक ‘यूनिवर्सल लॉज’ रिलीज किया. इससे पहले अयान ने अपने मामा सलमान खान के साथ ट्रैक ‘यू आर माइन’ पर काम किया था, जिसे विशाल मिश्रा ने कंपोज किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ayaanagnihotri)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

January 03, 2026, 22:56 IST

homeentertainment

‘गर्लफ्रेंड को 2025 में छोड़ दिया’, सलमान के भांजे ने की सगाई, शेयर की फोटोज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj