Entertainment

Thalapathy Vijay Best Movies On Netflix: एक्शन-स्वैग से भरी विजय की ये 3 फिल्में, शुरू से आखिर तक नहीं छोड़ेंगे कुर्सी

Last Updated:May 12, 2026, 14:47 IST

Thalapathy Vijay Best Movies on Netflix: थलापति विजय अब राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनकी फिल्में अभी भी OTT पर फैंस का मनोरंजन कर रही हैं. अगर आप हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशन और मास डायलॉग्स पसंद करते हैं तो Netflix पर ये फिल्में जरूर देखें. थलापति का जादू स्क्रीन पर बरकरार है.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार जोसेफ विजय चन्द्रशेखर यानी थलापति विजय अब सीएम विजय बन गए है. तमिलनाडु में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम ने भारी मतों से जीत हासिल की और पहली ही बार में जनता का भरोसा जीतकर सीएम पद की शपथ भी ले ली. थलापति विजय सिर्फ थिएटर ही नहीं, ओटीटी पर भी जबरदस्त क्रेज रखते हैं. फिल्मों के आप शौकीन हैं और विजय के फैन हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि नेटफ्लिक्स पर विजय की वो कौन सी फिल्में हैं, जिनका सिर्फ थिएटर ही नहीं, ओटीटी पर भी जबरदस्त क्रेज रहा.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार जोसेफ विजय चन्द्रशेखर यानी थलापति विजय अब सीएम विजय बन गए है. तमिलनाडु में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम ने भारी मतों से जीत हासिल की और पहली ही बार में जनता का भरोसा जीतकर सीएम पद की शपथ भी ले ली. थलापति विजय सिर्फ थिएटर ही नहीं, ओटीटी पर भी जबरदस्त क्रेज रखते हैं. फिल्मों के आप शौकीन हैं और विजय के फैन हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि नेटफ्लिक्स पर विजय की वो कौन सी फिल्में हैं, जिनका सिर्फ थिएटर ही नहीं, ओटीटी पर भी जबरदस्त क्रेज रहा.

सबसे पहले बात करते हैं ‘रॉ’ की. यह फिल्म असल में विजय की एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के हिंदी डब वर्जन के तौर पर काफी लोकप्रिय हुई. फिल्म में विजय एक ऐसे किरदार में नजर आते हैं, जो दुश्मनों के खिलाफ अकेले मोर्चा संभालता है. फिल्म में विजय एक पूर्व रॉ एजेंट वीर राघवन की भूमिका में हैं, जो अब शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं. एक शॉपिंग मॉल में आतंकवादी हमला होता है और लोग बंधक बन जाते हैं. वीर अकेले ही आतंकियों का मुकाबला करता है. नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म पूजा हेगड़े, योगी बाबू और शाइन टॉम चाको के साथ है. रॉ हिंदी वर्जन में विजय का डब्ड डायलॉग्स फैंस को खूब पसंद करते हैं.

Add as Preferred Source on Google

दमदार फाइट सीक्वेंस और तेज रफ्तार कहानी इसकी खासियत रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 100 से 130 करोड़ रुपये के आस-पास था. फिल्म की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई 250-300 करोड़ के आस-पास थी. फिल्म करीब 2 घंटे 36 मिनट की है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

तमिल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक ‘लियो’ भी आप ओटीटी पर देख सकते हैं. विजय की ये फिल्म 250 से 400 करोड़ की लागत में बनी थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 595-615 करोड़ के आस-पास कमाई की थी.

लोकेश कनगराज निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर विजय को पार्थिबन के रूप में दिखाती है. एक साधारण कैफे ओनर, जिसका अतीत खतरनाक गैंगस्टर ‘लियो’ के रूप में सामने आता है. जब पुराने दुश्मन लौटते हैं तो उसे अपनी असली पहचान अपनानी पड़ती है. फिल्म में संजय दत्त, तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और मैथ्यू मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म विजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है. नेटफ्लिक्स पर नवंबर 2023 में आई.

लिस्ट में आखिरी नाम है ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ यानी ‘GOAT’. वेंकट प्रभु की इस फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आए. कहानी एक स्पेशल एजेंट और उसके बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां साइंस-फिक्शन, फैमिली ड्रामा और एक्शन का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है. फिल्म में एक अज्ञात अतीत का राज सामने आता है जिससे स्क्वाड में विश्वास हिल जाता है.

फिल्म का बजट करीब 350 से 400 करोड़ रुपये बताया गया, जिसमें से अकेले विजय की फीस ही 200 करोड़ बताई गई. ‘GOAT’ ने बॉक्स ऑफिस पर इसने लगभग 450 करोड़ रुपये का कारोबार किया. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने 100 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ रिकॉर्ड बनाया था (घरेलू 52 करोड़ और ओवरसीज 48 करोड़), ऐसा करने वाली मात्र दूसरी तमिल फिल्म है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj