CBSE Board Exam 2026: Marks Deduction Rule for Writing Answers in Wrong Place, New Guidelines Issued | सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की नई गाइडलाइन जारी, तुरंत बदल दें तैयारी का तरीका, इस गलती के चक्कर में होंगे फेल

नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2026). सीबीएसई ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर पुस्तिका के फॉर्मेट और उत्तर लिखने के नियमों में बदलाव किए हैं. कई छात्र आंसर लिखते समय बेसिक गलतियां कर बैठते हैं. इससे कॉपी चेक करने में परेशानी होती है. इन चुनौतियों को दूर करने और मूल्यांकन की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए CBSE ने नियम लागू किया है कि अगर कोई छात्र किसी प्रश्न का उत्तर उसके लिए निर्धारित जगह के अलावा कहीं और लिखेगा तो उसके अंक काट लिए जाएंगे.
ये नई गाइडलाइंस केवल ‘कहां लिखना है’ पर ही फोकस्ड नहीं हैं, बल्कि ‘कैसे लिखना है’ पर भी जोर देती हैं. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं के छात्रों के लिए आंसर राइटिंग फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए गए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए एक खास बॉक्स फॉर्मेट का इस्तेमाल करना होगा. इसी तरह, उत्तर पुस्तिका के विभिन्न सेक्शंस के लिए निर्धारित जगह पर ही उत्तर लिखना अनिवार्य होगा.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 गाइडलाइंस
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में किए जा रहे बदलावों से एक स्टैंडर्ड सेट करने में मदद मिलेगी. यह स्टैंडर्ड न केवल उत्तरों को स्कैन करने और डिजिटल रूप से मूल्यांकन करने की प्रक्रिया को तेज करेगा, बल्कि कॉपी चेक करने वाले भी हर प्रश्न के सही उत्तर को बिना किसी रुकावट के ढूंढ सकेंगे. इन नियमों का पालन न करने पर बोर्ड ने स्पष्ट रूप से अंकों की कटौती का प्रावधान रखा है. इसलिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में इन दिशा-निर्देशों का पालन करना बहुत जरूरी है.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में क्या बदलाव किए जा रहे हैं?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 क्लास 10 और 12 में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को नए फॉर्मेट की सही जानकारी होनी चाहिए.
1. आंसर कहां लिखें?
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई छात्र किसी विशेष प्रश्न का उत्तर उसके लिए निर्धारित जगह के बजाय उत्तर पुस्तिका में कहीं और लिखता है तो ऐसे उत्तरों का मूल्यांकन करते समय अंक काटे जा सकते हैं. इस नियम से सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्र क्रमबद्ध और व्यवस्थित तरीके से उत्तर दें.
2. कक्षा 10 के लिए नया लेखन फॉर्मेट
कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिका में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) और ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के लिए अब उत्तर पुस्तिका में खास बॉक्स या फॉर्मेट दिए जाएंगे. छात्रों को उत्तर केवल उन्हीं बॉक्स में लिखना होगा.
3. ध्यान रखें सेक्शन का क्रम
छात्रों को प्रश्न पत्र में दिए गए विभिन्न भागों (Sections) के उत्तरों को उसी क्रम में और उनके लिए निर्धारित जगह पर लिखना होगा. किसी भी भाग का उत्तर दूसरे भाग के स्थान पर लिखने से भी अंक कट सकते हैं. इसलिए क्रम का ध्यान रखें.
4. मूल्यांकन प्रक्रिया में सटीकता
सीबीएसई के इन नए नियमों का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा सटीक और बेहतर बनाना है. जब सभी उत्तर सही जगह पर होंगे तो मूल्यांकनकर्ताओं का समय बचेगा और किसी भी सही उत्तर के छूट जाने की आशंका खत्म हो जाएगी.
5. तैयारी के लिए पर्याप्त समय
ये नियम बोर्ड परीक्षा 2026 से लागू होंगे. जो स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बिना देरी के अपना रिवीजन नए फॉर्मेट के हिसाब से शुरू कर देना चाहिए. इससे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 देते समय कोई परेशानी महसूस नहीं होगी.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में अच्छे मार्क्स स्कोर करने के लिए सैंपल पेपर और नए फॉर्मेट की सही प्रैक्टिस करने की सलाह दी जाती है.


