World

सांप, काला जादू और करी, भारतीयों के खिलाफ बकने पर भड़के सिंगापुर के पीएम, बोले- बेहूदगी बर्दाश्त नहीं

Last Updated:September 07, 2026, 19:38 IST

सिंगापुर जैसे बहु-सांस्कृतिक देश में इन दिनों सोशल मीडिया पर की जा रही नस्लीय टिप्पणियों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. भारतीय समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने साफ चेतावनी दी है कि नस्लीय नफरत को सामान्य नहीं बनने दिया जा सकता.सांप, काला जादू और करी, भारतीयों के खिलाफ बकने पर भड़के सिंगापुर के पीएमZoom

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा कि हाल की ऑनलाइन बहसों में समाज का एक बदसूरत चेहरा सामने आया है. नेपाल में आई भीषण बाढ़ में सिंगापुर के लोगों की मौत से लेकर सिंगापुर एयरलाइंस के एयर इंडिया में निवेश तक, कई मुद्दों पर चर्चा के दौरान नस्लीय टिप्पणियां देखने को मिलीं. उन्होंने बताया कि कुछ टिप्पणियों में भारतीयों को लेकर सांप, करी, काला जादू और पराठे जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया.

वोंग ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर खुलकर बहस करना गलत नहीं है. लोगों को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है. लेकिन किसी समुदाय के खिलाफ दुर्भावना फैलाने स्वीकार नहीं किया जा सकता. प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि इंटरनेट पर दिखाई देने वाली नस्लवादी सोच को यह कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि ये सिर्फ कुछ लोगों की बातें हैं. ऐसी बेहूदगी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर ऐसी हरकतों को समय रहते नहीं रोका गया, तो धीरे-धीरे नफरत सामान्य लगने लगेगी.

भारतीय समुदाय को निशाना बनाने का आरोप

लॉरेंस वोंग की यह चेतावनी वरिष्ठ मंत्री और गृह मंत्री के. षणमुगम के बयान के बाद आई. षणमुगम ने शनिवार को कहा था कि पुलिस को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाली टिप्पणियों को हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी कार्रवाई करने को कहा जाएगा.

षणमुगम के बताया हाल के दिनों में सिंगापुर में भारतीय समुदाय के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. यहां तक कि टेमासेक होल्डिंग्स के वरिष्ठ अधिकारियों को भी उनकी जातीय पहचान को लेकर निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है. इससे पहले जून में भी अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भारतीय समुदाय को निशाना बनाने वाली 14 ऑनलाइन पोस्ट की पहुंच रोकने का आदेश दिया था.

एयर इंडिया में निवेश पर भी छिड़ी बहस

इस पूरे विवाद के बीच सिंगापुर एयरलाइंस के एयर इंडिया में संभावित निवेश को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस तेज हुई. षणमुगम ने कहा कि एयर इंडिया में निवेश करना है या नहीं, इसका फैसला सरकार नहीं करेगी. यह फैसला पूरी तरह कारोबारी आधार पर लिया जाना चाहिए.

वहीं, सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया को अपने मालिकों टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस से करीब 100 अरब रुपये यानी लगभग 1.06 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद मिल सकती है. एयरलाइन पिछले एक मुश्किल साल के असर से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है. एयर इंडिया में टाटा संस की करीब 74.9 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बाकी हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइंस के पास है. इसी अनुपात के आधार पर आर्थिक मदद दिए जाने की बात कही जा रही है.

सरकार का साफ संदेश

सिंगापुर की सरकार ने इस पूरे मामले में अपना संदेश साफ कर दिया है. देश में किसी भी मुद्दे पर खुलकर बहस हो सकती है. लेकिन बहस की आड़ में किसी समुदाय के खिलाफ नस्लीय नफरत फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि ऑनलाइन कही गई नस्लीय बातें पूरे सिंगापुर का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं. लेकिन उन्हें नजरअंदाज करना भी खतरनाक हो सकता है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…

और पढ़ेंFirst Published :

September 07, 2026, 19:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj