लाडनूं में 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ चौराहे पर पड़ा मिला शव, अलर्ट मोड पर आई पुलिस

Last Updated:April 24, 2026, 11:28 IST
Ladnun Latest News : डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं कस्बे में एक युवक की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई. गुरुवार रात को हुए इस हत्याकांड के बाद पूरे लाडनूं में सनसनी फैल गई. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. हत्या का शिकार हुआ युवक सुजानगढ़ का रहने वाला था. हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है.
हत्या का शिकार हुआ युवक चूरू जिले के सुजानगढ़ का रहने वाला था.
प्रकाश तंवर.
नागौर. नागौर से सटे डीडवाना-कुचामन के लाडनूं कस्बे में गुरुवार देर रात को एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला है. शव मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया. हत्या किसने और क्यों की इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहां आज उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. कस्बे में हुई हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को डिटेन किया है.
पुलिस के मुताबिक लाडनूं में हत्या की यह वारदात सुजला चौराहे पर हुई. वहां एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. हमलावर बाद में शव को चौराहे पर ही छोड़कर फरार हो गए. हत्या की इस वारदात का पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने पुलिस को सूचित किया. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया.
सुजानगढ़ का रहने वाला था युवकयुवक की पहचान सरफराज (22) के रूप में हुई है. सरफराज लाडनूं से सटे चूरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे का रहने वाला था. पुलिस को शव के पास से चाकू बरामद हुआ है. पुलिस ने चाकू को अपने कब्जे में ले लिया है. बाद में शव को उठवाकर उसे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और सरफराज के परिजनों को इस बारे में सूचना दी. सरफराज की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और वे लाडनूं दौड़े.
युवक दोस्तों के साथ शादी समारोह में गया थापुलिस की प्रारंभरिक जानकारी में सामने आया है कि 5 दोस्त अलग अलग बाइक पर सवार होकर सुजानगढ़ से जसवंतगढ़ थाना इलाके में एक शादी में शामिल होने के लिए आए थे. शादी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसके बाद वापस सुजानगढ़ जाते समय लाडनूं के पास इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने युवक के साथी दो नाबालिगों को डिटेल कर लिया है. अन्य लोगों की तलाश की जारी है.
पुलिस सरफराज का बैकग्राउंड खंगालने में जुटी हैसरफराज की हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस उसका बैकग्राउंड खंगालने में जुटी है. पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि लाडनूं बेहद संवेदनशील क्षेत्र है. लिहाजा पुलिस प्रशासन पूरे अलर्ट मोड पर आया हुआ है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Nagaur,Nagaur,Rajasthan
First Published :
April 24, 2026, 11:28 IST


