Rajasthan

बाड़मेर चुनाव में दिलचस्प तस्वीर, किसी के पास करोड़ों की दौलत, कोई सिर्फ 10 हजार का मालिक

Last Updated:September 08, 2026, 11:56 IST

Barner Nagar Nikay chaunav Ground Report: बाड़मेर नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों की घोषित संपत्ति के आंकड़े सामने आने के बाद चुनावी मैदान में आर्थिक असमानता की तस्वीर साफ हुई है. 179 प्रत्याशियों में 17 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि एक प्रत्याशी ने अपनी संपत्ति महज 10 हजार रुपये घोषित की है. वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी दमाराम माली सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवार हैं, जिनके पास करीब 13.57 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा वार्ड 13 के भाजपा प्रत्याशी कैलाश के पास 6.66 करोड़, वार्ड 48 के खीमराज के पास 6.32 करोड़ और वार्ड 26 के मुकेश जैन के पास करीब 3.93 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित है. वहीं वार्ड 35 के निर्दलीय प्रत्याशी मूलाराम ने करीब 12 हजार रुपये की संपत्ति बताई है. वार्ड 36 के भाजपा प्रत्याशी हंसराज की संपत्ति 10 हजार रुपये है. हंसराज का कहना है कि भले दौलत नहीं है, लेकिन वे अपने वादों पर खरा उतरेंगे.

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से शपथ पत्र में घोषित संपत्ति के आंकड़े सामने आने के बाद चुनावी मैदान की आर्थिक तस्वीर भी दिलचस्प नजर आ रही है. नगर परिषद चुनाव में किस्मत आजमा रहे 179 प्रत्याशियों में 17 प्रत्याशी करोड़पति हैं. वहीं दूसरी ओर एक प्रत्याशी ऐसा भी है, जिसने अपनी कुल संपत्ति महज 10 हजार रुपये घोषित की है. यानी चुनावी मैदान में करोड़ों की संपत्ति वाले उम्मीदवारों से लेकर बेहद सीमित संपत्ति वाले प्रत्याशी तक शामिल हैं.

घोषित संपत्ति के आंकड़ों के मुताबिक वार्ड संख्या 19 से भाजपा प्रत्याशी दमाराम माली सबसे अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवार हैं. उनके पास करीब 13.57 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है. दमाराम माली व्यवसायी हैं. वहीं वार्ड संख्या 36 से भाजपा प्रत्याशी हंसराज ने अपनी संपत्ति महज 10 हजार रुपये घोषित की है. हंसराज प्राइवेट जॉब करते हैं. चुनाव के बीच प्रत्याशी अपने-अपने मुद्दों और वादों को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं और जीत के बाद क्षेत्र के विकास का दावा कर रहे हैं.

भाजपा प्रत्याशी के पास 6.66 करोड़ की संपत्ति

वार्ड संख्या 13 के भाजपा प्रत्याशी कैलाश के पास करीब 6.66 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वार्ड संख्या 48 से भाजपा प्रत्याशी खीमराज के पास करीब 6.32 करोड़ रुपये की संपत्ति है वहीं वार्ड संख्या 26 से मुकेश जैन के पास करीब 3.93 करोड़ रुपये की संपत्ति है. चुनावी मैदान में कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 35 के निर्दलीय प्रत्याशी मूलाराम भी शामिल हैं. मूलाराम के पास करीब 12 हजार रुपये की सम्पति है.

हंसराज हैं सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी

शपथ पत्रों में घोषित संपत्ति के इन आंकड़ों ने बाड़मेर नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा तेज कर दी है. खास बात यह है कि एक ही चुनाव में करोड़ों रुपये की संपत्ति वाले उम्मीदवारों के साथ हजारों रुपये की संपत्ति वाले प्रत्याशी भी जनता के बीच समर्थन मांग रहे हैं. हंसराज लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताते हैं कि भले ही उनके पास दौलत नहीं है लेकिन जो वादे किए हैं उस पर खरा उतरूंगा.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Barmer,Rajasthan

First Published :

September 08, 2026, 11:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj