Rajasthan

Jaipur Barish News: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश से चारदीवारी समेत कई इलाकों में सड़कें बनी दरिया

Last Updated:August 24, 2026, 17:45 IST

Jaipur Barish News: जयपुर में अचानक बदले मौसम के बीच कई इलाकों में तेज बारिश हुई. चारदीवारी समेत शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश ने एक बार फिर जयपुर की जलनिकासी व्यवस्था और नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए.जयपुर में अचानक बरसे बदरा, जलभराव ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुश्किलZoomजयपुर में बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी

जयपुर. राजधानी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली, बिना किसी पूर्व संकेत के राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई. अचानक हुई बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी. खासतौर पर चारदीवारी क्षेत्र की सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

बारिश के बाद चारदीवारी सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया. कई स्थानों पर सड़कें कुछ समय के लिए दरिया जैसी नजर आई. जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ा. कुछ जगहों पर पानी अधिक जमा होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई.

नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने को लेकर जयपुर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. मानसून से पहले नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई को लेकर किए जाने वाले दावों के बावजूद बारिश होते ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आ गई. लोगों का आरोप है कि यदि जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होती तो बारिश के बाद सड़कों पर इस तरह पानी जमा नहीं होता.

रुक-रुककर बारिश से मिली राहत

शहर में बारिश रुक-रुककर होती रही, हालांकि कुछ समय बाद कई स्थानों पर सड़कों से पानी निकलना शुरू हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने लगी. इसके बावजूद बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. कई जगह पैदल चलने वालों को भी सड़क पर जमा पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा. इस बारिश के सीजन में पहली बार जयपुर की कई सड़कों पर बड़े स्तर पर जलभराव देखने को मिला. अचानक हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत भी सामने ला दी. अब स्थानीय लोग नगर निगम से मांग कर रहे हैं कि जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आगामी बारिश में शहरवासियों को इसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 24, 2026, 17:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj