Rajasthan

Sikar-Jaipur Highway ANPR Toll System

Last Updated:May 14, 2026, 10:47 IST

Sikar-Jaipur Highway ANPR Toll System: सीकर-जयपुर हाईवे का अखैपुरा टोल प्लाजा दिसंबर 2026 तक बैरियर-फ्री हो जाएगा. यहाँ एनएचएआई द्वारा एएनपीआर (ANPR) तकनीक वाले स्मार्ट कैमरे लगाए गए हैं, जो वाहन की नंबर प्लेट स्कैन कर स्वतः टोल काट लेंगे. इससे यात्रियों को टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा. हालांकि, 56 गांवों के स्थानीय निवासियों को अब मासिक पास के जरिए ही छूट मिल पाएगी. टोल न चुकाने पर बकाया राशि वाहन के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी, जिसे किसी भी विभागीय कार्य से पहले भरना अनिवार्य होगा.

ख़बरें फटाफट

सीकर-जयपुर हाईवे: नंबर प्लेट से कटेगा टोल, बैरियर हटेZoomSikar-Jaipur Highway ANPR Toll System | अखैपुरा टोल प्लाजा हुआ हाईटेक

Sikar News: सीकर-जयपुर हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस मार्ग पर स्थित अखैपुरा टोल प्लाजा को पूरी तरह हाईटेक और ‘बैरियर-फ्री’ बनाने का फैसला लिया है. दिसंबर 2026 तक इस टोल प्लाजा पर नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी, जिसके बाद वाहनों को टोल देने के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा. इस नई तकनीक के तहत टोल टैक्स की वसूली सीधे वाहन की नंबर प्लेट के जरिए की जाएगी.

टोल प्लाजा को आधुनिक बनाने के लिए यहाँ एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है. इसके लिए टोल पर फुल एचडी स्मार्ट कैमरे लगाए जा चुके हैं.

3 सेकंड में स्कैन: ये कैमरे महज तीन सेकंड में वाहन की नंबर प्लेट पढ़ लेंगे.
बिना फास्टैग भी कटेगा टोल: यदि किसी वाहन पर फास्टैग नहीं है, तो भी कैमरे उसकी नंबर प्लेट स्कैन कर टोल शुल्क दर्ज कर देंगे.
डिजिटल मॉनिटरिंग: यह पूरा सिस्टम दिल्ली स्थित NHAI के कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी.

स्थानीय लोगों के लिए बदलेंगे नियमनई व्यवस्था का सबसे बड़ा असर स्थानीय वाहन चालकों पर पड़ेगा. वर्तमान में अखैपुरा टोल के आसपास की 14 पंचायतों के 56 गांवों को टोल में रियायत मिलती थी. लेकिन बैरियर-फ्री सिस्टम लागू होने के बाद कैमरे हर वाहन को रिकॉर्ड करेंगे, जिससे पुरानी रियायतें खत्म हो सकती हैं. हालांकि, टोल प्रबंधन के अनुसार स्थानीय लोगों के लिए 350 रुपये का मासिक पास जारी रहेगा, ताकि उन्हें अधिक आर्थिक बोझ न झेलना पड़े.

टोल चोरी पर लगेगी लगामटोल मैनेजर हिम्मत सिंह ने बताया कि अब कोई भी वाहन टोल चुकाए बिना नहीं निकल पाएगा. यदि कोई वाहन बिना भुगतान किए निकलता है, तो वह राशि उसके वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ जाएगी. भविष्य में वाहन बेचने, बीमा कराने या परिवहन विभाग का कोई भी काम कराने से पहले इस बकाया टोल राशि को पेनल्टी के साथ जमा करना होगा. इस सिस्टम से ईंधन की बचत होगी और यात्रियों का समय भी बचेगा.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj