Rajasthan

3 घंटे इंतजार, 45 मिनट संवाद! राहुल गांधी ने केवल 5 से की बात, नाराज छात्र बोले- स्क्रिप्टेड था पूरा शो

Last Updated:June 18, 2026, 16:11 IST

Rahul Gandhi Kota Chatra Samvad: कोटा में आयोजित राहुल गांधी के कोचिंग छात्रों के संवाद कार्यक्रम को छात्रों ने पूरी तरह से स्क्रिप्टेड बताया. बड़ी संख्या में छात्र शाम 5 बजे से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लेकिन राहुल गांधी करीब तीन घंटे बाद पहुंचे. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैप परफॉर्मेंस कराई गई. राहुल गांधी ने मंच पर केवल पांच छात्रों से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और मानसिक दबाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की. हालांकि कार्यक्रम के बाद कई छात्रों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें सवाल पूछने का मौका नहीं मिला. केवल पांच छात्रों को ही संवाद के लिए मंद पर बुलाया गया.करीब 45 मिनट तक चले इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी वहां से रवाना हो गए. छात्रों ने इसे स्क्रिप्टेड कार्यक्रम बताते हुए निराशा जाहिर की.

ख़बरें फटाफट

3 घंटे इंतजार, 45 मिनट संवाद!  छात्र बोले- स्क्रिप्टेड था राहुल गांधी का शोZoomकोटा में राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम को छात्रों ने बताया स्क्रिप्टेड शो

कोटा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सोमवार को कोटा में आयोजित कोचिंग छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया. जहां कांग्रेस ने इसे छात्रों की समस्याओं को सुनने और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करने का मंच बताया, वहीं कार्यक्रम में पहुंचे कई छात्रों ने इसे लेकर नाराजगी जताई. छात्रों का आरोप है कि कार्यक्रम में वास्तविक संवाद के बजाय केवल चुनिंदा विद्यार्थियों को ही बोलने का अवसर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में मौजूद छात्र खुद को उपेक्षित महसूस करते रहे.

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में छात्र शाम करीब 5 बजे ही आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे. छात्रों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि राहुल गांधी के साथ खुलकर चर्चा होगी और वे अपने सवाल सीधे रख सकेंगे. हालांकि राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लग गया. इस दौरान छात्रों को विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और रैप आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस दिखाई गई. कई छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा से ठीक चार दिन पहले उन्हें लंबे समय तक बैठाकर रखा गया, जिससे उनका कीमती समय भी प्रभावित हुआ.

महज पांच छात्रों से हुआ सीधा संवाद

राहुल गांधी रात करीब 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. इसके बाद मंच पर केवल पांच चुनिंदा छात्रों को बुलाया गया, जिनसे राहुल गांधी ने सवाल-जवाब और चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, पेपर लीक, रोजगार, मानसिक दबाव और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए. राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि युवाओं को केवल डिग्री नहीं, बल्कि अवसर और निष्पक्ष व्यवस्था की जरूरत है. उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और रोजगार सृजन को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं की चिंताओं को गंभीर बताया. राहुल गांधी ने कोटा को देश की शिक्षा राजधानी बताते हुए कहा कि यहां आने वाले लाखों छात्र अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. उन्होंने छात्रों से निराश न होने और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने की अपील भी की.

छात्रों ने कार्यक्रम को बताया स्क्रिप्टेड

हालांकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कई छात्रों ने नाराजगी जाहिर की. उनका कहना था कि हजारों छात्रों की मौजूदगी के बावजूद केवल पांच छात्रों को मंच पर बुलाया गया, जबकि बाकी छात्रों को सवाल पूछने का मौका ही नहीं मिला. कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि पूरा कार्यक्रम पहले से तय और स्क्रिप्टेड नजर आया. उनका कहना था कि यदि यह वास्तव में संवाद कार्यक्रम था तो अधिक छात्रों को अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए था. करीब 45 मिनट तक चले इस कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी वहां से रवाना हो गए. कार्यक्रम को लेकर जहां कांग्रेस इसे युवाओं से जुड़ने की पहल बता रही है, वहीं कई छात्रों की नाराजगी ने इस आयोजन को चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj