सरिस्का में रोमांचक सुबह! टाइगर ST-2304 की क्लोज साइटिंग, टूरिस्टों ने कैद किया रोमांचक पल

अलवर टाइगर सफारी: सरिस्का टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. सदर रेंज के काला कुआं जोन में आज सुबह टूरिस्टों को मेल टाइगर ST-2304 की शानदार साइटिंग हुई.सफारी जिप्सी में सवार पर्यटक उस समय रोमांच से भर उठे जब ST-2304 झाड़ियों से निकला और आराम से जीप के ठीक सामने ट्रैक पार करता हुआ आगे बढ़ गया. टूरिस्टों ने इस दुर्लभ पल को अपने कैमरों और मोबाइल में कैद कर लिया. कई पर्यटक चिल्ला उठे “बाघ आ गया… बाघ आ गया!”पिछले एक महीने से सदर रेंज में ST-2304 की लगातार साइटिंग हो रही है. कभी अकेला तो कभी टाइग्रेस के साथ यह बाघ दिख रहा है, जिससे सरिस्का में टूरिस्टों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.वीकेंड पर सभी 20 सफारी जोन फुल बुक चल रहे हैं. वन विभाग के अनुसार सरिस्का में इस समय 35 से ज्यादा बाघ-बाघिन हैं और साइटिंग रेट 80% से ऊपर पहुंच गया है.



