Entertainment

बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने पर फंसे शाहरुख, नुसरत भी लपेटे में, धार्मिक विवादों में घिर चुके हैं ये 8 स्टार

Last Updated:January 01, 2026, 21:47 IST

शाहरुख खान ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ में जगह दी, तो विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी विधायक संगीत सोम ने उन्हें गद्दार बताया, तो धर्म गुरु देविकीनंदन ठाकुर ने सवाल किया कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के बीच कैसे कोई एक्टर इतना कठोर हो सकता है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कोई एक्टर धार्मिक विवाद से घिरा हो. आमिर खान, नुसरत भरुचा, दीपिका पादुकोण भी इसका शिकार बन चुके हैं.shah rukh khan, ipl 2026 auction, Devkinandan Thakur shah rukh khan, Mustafizur Rahman, Bangladesh crisis, Nushrratt Bharuccha, films stars religious controversy

नई दिल्ली: शाहरुख खान ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी ‘कोलकाता नाइटराइडर्स’ में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को जगह देकर विवाद खड़ा कर दिया है. देविकीनंदन ठाकुर ने शाहरुख खान पर अटैक करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं को बेरहमी से मारा गया, उनके घर जला दिए गए और उनकी बेटियों और बहनों का रेप किया गया. ऐसे में कैसे शाहरुख खान अपनी क्रिकेट टीम में एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को जगह दे सकता है.

shah rukh khan, ipl 2026 auction, Devkinandan Thakur shah rukh khan, Mustafizur Rahman, Bangladesh crisis, Nushrratt Bharuccha, films stars religious controversy

देविकीनंदन ठाकुर बोले, ‘जिस देश ने तु्म्हें हीरो बनाया और तुम्हें इतनी ताकत दी कि आज तुम्हारे पास क्रिकेट टीम है. इससे पहले क्या थे? आपने टीवी सीरियल में काम किया, 500-1000 रुपये एक दिन में कमाए. हिन्दू समुदाय ने तुम्हें बहुत प्यार दिया. आज उसका क्या परिणाम मिला?’ बीजेपी के विधायक संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार बताया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान को देशद्रोही बताया. हालांकि, शाहरुख खान से पहले भी कई सितारे धार्मिक विवादों में फंस चुके हैं.

shah rukh khan, ipl 2026 auction, Devkinandan Thakur shah rukh khan, Mustafizur Rahman, Bangladesh crisis, Nushrratt Bharuccha, films stars religious controversy

नुसरत भरुचा ने हाल में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए, तो बरेली के एक मुस्लिम मौलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया, जिसमें उनके इस कदम को ‘हराम’ और शरीयत के तहत ‘पाप’ बताया और उनसे तौबा करने की मांग की गई. इस घटना ने ऑनलाइन निजी स्वतंत्रता और धार्मिक दायरों को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी.

Add as Preferred Source on Google

Ranveer Singh, Ranveer Singh Apologises, Ranveer Singh Apologises For Mimicking Kantara Daiva Scene, Ranveer Singh Social media post, रणवीर सिंह, रणवीर सिंह ने मांगी माफी, IFFI में कांतारा कॉन्ट्रोवर्सी, कांतारा के 'देव' सीन, कांटारा सीन की नकल पर रणवीर सिंह पर हुआ सोशल मीडिया बवाल

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के सीन की नकल उतारने पर रणवीर सिंह से लोग नाराज हुए और उन पर भगवान का अपमान करने का आरोप लगाया. बाद में उन्होंने भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी.

Sunny Deol, Border 2, Gabru, Sunny Deol 5 most awaited films, Sunny Deol Upcoming 2026 Movies, सनी देओल, बॉर्डर 2, गबरू, सनी देओल की 5 सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फ़िल्में, सनी देओल की आने वाली 2026 की फिल्में

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ तब विवादों में आई, जब ईसाई समुदाय ने चर्च के अंदर फिल्माए गए एक सीन को अपमानजनक बताते हुए फिल्म पर बैन लगाने की मांग की थी.

Deepika PAdukone

दीपिका पादुकोण को ‘पद्मावत’ और ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ जैसी फिल्मों में हिन्दू इतिहास और परंपराओं के गलत चित्रण के आरोपों के चलते भारी विरोध और बायकॉट का सामना करना पड़ा था. फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ में केसरिया बिकिनी पहनने पर बड़ा बवाल हुआ था.

shah rukh khan, ipl 2026 auction, Devkinandan Thakur shah rukh khan, Mustafizur Rahman, Bangladesh crisis, Nushrratt Bharuccha, films stars religious controversy

आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ धार्मिक कट्टरता और अंधविश्वास पर करारा व्यंग्य थी, जिस पर हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने के आरोप लगे थे.

shah rukh khan, ipl 2026 auction, Devkinandan Thakur shah rukh khan, Mustafizur Rahman, Bangladesh crisis, Nushrratt Bharuccha, films stars religious controversy

दिवंगत स्टार इरफान खान की मुस्लिम मौलवियों ने उस समय आलोचना की, जब उन्होंने बलि (कुर्बानी) की प्रथा पर बेबाक बयान दिए, जिसके बाद मौलवियों ने उन्हें सलाह दी कि वे धार्मिक मामलों पर कमेंट करने के बजाय अपने फिल्मी करियर पर ध्यान दें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

January 01, 2026, 21:47 IST

homeentertainment

बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने पर फंसे शाहरुख, नुसरत भी लपेटे में…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj