Entertainment

Ram Gopal Verma ने धुरंधर की सफलता की तारीफ, Aditya Dhar का जवाब

Last Updated:December 19, 2025, 14:12 IST

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने आदित्य धर को भारतीय सिनेमा का गेम-चेंजर कह दिया है. उन्होंने फिल्म को लेकर एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की तारीफ की है. इस ट्वीट को देख आदित्य धर ने भी जवाब में कहा कि ये ट्वीट अगर फिल्म होता तो मैं पहले दिन, पहला शो देखता.

ख़बरें फटाफट

राम गोपाल वर्मा को भा गई 'धुरंधर', डायरेक्टर के फैन हुए आदित्य धर, बोले- 'ये ट्वीट फिल्म होती, तो पहला शो देखता'राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर की तारीफ में पढ़े कसीदें

नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो तहलका मचा ही रखा है, कई सेलेब्स को भी हैरान कर रखा है. हाल ही में ‘धुरंधर’को लेकर राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने भर-भर फिल्म की तारीफ की है. अब इसी ट्वीट का आदित्य धर ने जवाब दिया है.

भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्म ‘धुरंधर’ की दिल खोलकर सराहना की है. उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा में एक ‘क्वांटम लीप’ यानी बड़ा उछाल बताया. उन्होंने अपने लंबे चौडे पोस्ट में लिखा है कि फिल्म ने भारतीय सिनेमा के भविष्य को बदल दिया है. अब उनकी ये पोस्ट फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के दिल को छू गई है. उन्होंने भी अपनी बात से राम गोपाल वर्मा का दिल जीत लिया है.

वायरल हो रहा राम गोपाल वर्मा का पोस्ट

धुरंधर की तारीफ में अब राम गोपाल वर्मा ने कसीदें पढ़ दिए हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक्स अकाऊंट (ट्विटर) पर एक एक लंबा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ करते हुए कहा था कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनोखा एक्सपीरियंस है. इस फिल्म में स्केल से ज्यादा अहम है इसका विजन, दर्शकों के दिल को ये फिल्म यू ही नहीं छू रही. आदित्य धर सीन नहीं निर्देशित करते,वह किरदारों और दर्शकों के मन को ध्यान में रखकर उनके लिए अलग कहानी परोसते हैं. पहले शॉट से ही ऐसा लगता है कि कुछ ऐसा शुरू हो गया है जो सिनेमा को बदलकर रख देगा.

Sir… 🙏If this tweet were a film, I would have gone to watch it first day first show, stood in the last row, and come out changed.I came to Mumbai years ago carrying one suitcase, one dream, and an unreasonable belief that I would one day work under Ram Gopal Verma. That never…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj