Rajasthan

गोल्ड-सिल्वर प्राइस राजस्थान: राजस्थान में सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड! सोना फिर हुआ महंगा, चांदी 5 हजार उछली, जानें ताजा रेट

Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी के भाव लगातार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में फािर उछाल आया है. चांदी के दामों में करीब ₹5000 प्रति किलो की तेजी आई, वहीं सोना भी लगभग ₹2000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया. लगातार बढ़ती कीमतों से न सिर्फ आम ग्राहकों की जेब पर असर पड़ रहा है, बल्कि आगामी वेडिंग सीजन को लेकर व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है.

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, मंगलवार को शुद्ध चांदी की कीमत ₹2,32,500 प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि 18 कैरेट चांदी ₹2,31,000 प्रति किलो पर पहुंच गई. सोने की बात करें तो चॉइस कैरेट सोना ₹1,36,900 प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं जेवराती सोना ₹1,36,000 के आसपास कारोबार करता नजर आया. इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,200 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इन सभी कीमतों पर 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी देय रहेगा.

चांदी के रेट में 5 हजार की बढ़ोतरी

यदि एक दिन पहले सोमवार के भावों पर नजर डालें तो उस दिन शुद्ध चांदी ₹2,27,000 प्रति किलो थी, जो अब ₹5000 बढ़ चुकी है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को ₹1,34,450 प्रति 10 ग्राम रही थी, जो मंगलवार को बढ़कर ₹1,36,000 तक पहुंच गई. सिर्फ 24 घंटे में सोने के भाव में करीब ₹2000 की तेजी दर्ज की गई.

राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के रेट

राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो जयपुर में 24 कैरेट सोने की 1,35,000 रुपए रही प्रति 10 ग्राम और शुद्ध चांदी 233000  प्रति किलो रही. वहीं जोधपुर में 24 कैरेट सोने कीमत 134800 रुपए रही ,जोधपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 135000 रुपए और शुद्ध चांदी की कीमत 2,27,500 रुपय रही. वहीं उदयपुर और कोटा में शुद्ध चांदी की कीमत 2,35000 रुपए प्रति किलो रही और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37500 रुपए प्रति 10 ग्राम रही.

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है कीमतें

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के चलते सोने-चांदी के भाव लगातार ऊपर जा रहे हैं. यदि यही रुख बना रहा तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिसका सीधा असर ग्राहकों और शादी-विवाह की खरीदारी पर पड़ना तय माना जा रहा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj