Rajasthan

Bihar Chunav । Bihar vidhansabha Chunav । Bihar News । Ashok Gehlot on Bihar politics। अशोक गहलोत बड़ा बयान

Last Updated:October 24, 2025, 13:32 IST

Ashok Gehlot on Bihar Chunav : बिहार दौरे से लौटे अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि महागठबंधन ने सीएम फेस के रूप में तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगाई है. उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी की ओर से अभी तक सीएम फेस घोषित नहीं करना संदेह पैदा करता है. उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की स्थिति मजबूत है.

ख़बरें फटाफट

बिहार चुनाव : अशोक गहलोत ने फेंकी गुगली, NDA पर उठाए सवालअशोक गहलोत बोले बिहार में महागठबंधन मजबूत स्थिति में है.

जयपुर. बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. गहलोत ने बिहार में महागठबंधन की स्थिति को मजबूत बताते हुए सीएम फेस के मुद्दे पर एनडीए को घेरने की कोशिश की है. गहलोत ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की स्थिति अच्छी है. तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की बात हमने स्पष्ट कही है. एनडीए की ओर से नीतीश कुमार को सीएम चेहरा घोषित न करना संदेह पैदा करता है. उन्होंने आशंका जताई कि महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी भाजपा अपने व्यक्ति को मुख्यमंत्री न बना दे.

गहलोत ने कहा कि बिहार में जनता बदलाव चाहती है. वहां कानून-व्यवस्था और विकास के हालात बिगड़े हुए हैं. गहलोत ने यह बयान शुक्रवार को सुबह बिहार से लौटने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में दिया. कांग्रेस ने गहलोत को बिहार चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंप रखी है. गहलोत बीते दो-तीन से बिहार दौरे पर थे। वहां उन्होंने कांग्रेस समेत महागठबंधन के नेताओं के साथ अहम बैठकें कर रणनीति तय की थी. गहलोत ने गुरुवार को पटना में महागठबंधन के नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेस कर महागठबंधन के सीएम फेस का ऐलान किया था.

कई बार फ्रेंड्ली फाइट जैसी परिस्थिति बन जाती हैइससे पहले गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. बिहार में भाजपा की ओर से महागठबंधन में फूट डालने और माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रायोजित कैंपेन चलाया गया. ऐसा माहौल बना दिया गया जैसे महागठबंधन में आपस में फूट डल गई है. उन्होंने कहा कि 243 सीटों में 5-7 सीटों पर स्थानीय नेताओं एवं समीकरणों के कारण कई बार फ्रेंड्ली फाइट जैसी परिस्थिति बन जाती है. यह बहुत छोटी संख्या है लेकिन इसे लेकर मीडिया में महागठबंधन के खिलाफ कैंपेन चला दिया गया जबकि असलियत में कोई भी परेशानी नहीं है. बिहार अब बदलाव चाहता है एवं पूरे बिहार की जनता समझ रही है कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत देश और प्रदेश के हित में है.

अंता में कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूती से मैदान में हैवहीं गहलोत ने राजस्थान की अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर कहा कि वहां कांटे की टक्कर होगी. अंता में कांग्रेस सबसे ज्यादा मजबूती से मैदान में है. उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से गुड गवर्नेंस नहीं मिल रही है. इससे जनता में निराशा बढ़ी है. जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सरकार को बड़ा संदेश देगी. अब सरकार की आंखें खुलनी चाहिए कि जनता राहत चाहती है.

Sandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 24, 2025, 13:28 IST

homerajasthan

बिहार चुनाव : अशोक गहलोत ने फेंकी गुगली, NDA पर उठाए सवाल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj