आज का मकर राशिफल 18 दिसंबर : आज तीन देवों की रहेंगी एक साथ कृपा, जबरदस्त रहेगा दिन, बस इस चीज का रखें ध्यान

Last Updated:December 18, 2025, 00:11 IST
Aaj Ka Makar Rashifal : मकर राशि के जातकों के लिए 18 दिसंबर का दिन विशेष रूप से शुभ और फलदायी बताया जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार आज हनुमान जी, महाकाली और महादेव की त्रिदेव कृपा से हर क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं. व्यापार, नौकरी, पढ़ाई और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. आज किया गया प्रयास भविष्य के लिए मजबूत आधार बन सकता है.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज आपके सितारे बुलंद रहेंगे और तीन देवों की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी. आज आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार 18 दिसंबर यानी आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहतरीन है. आज हनुमान जी, महाकाली और महादेव के उग्र स्वरूप वीरभद्र इन तीनों की विशेष कृपा मकर राशि के जातकों पर बनी रहेगी. इसी कारण आज का दिन ओवरऑल शानदार और ऊर्जा से भरपूर रहेगा.
व्यापार में परेशानियां होंगी खत्म मकर राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है. अब तक व्यापार में आ रही परेशानियों से आज राहत मिलने के योग हैं. बिजनेस से जुड़े जातकों पर आज हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहेगी, जिसके चलते अटके हुए कार्य पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में आज आप स्वयं में नई शक्ति और आत्मविश्वास महसूस करेंगे. लोग आपके काम की प्रशंसा भी करेंगे.
नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी शत्रुओं पर विजय नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. आपकी बेहतर परफॉर्मेंस से ऑफिस में मौजूद आलोचकों के मुंह बंद होंगे. आज शत्रुओं, विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने के योग बन रहे हैं. आप अपने कार्यों को ईमानदारी और पूरी लगन के साथ सफलतापूर्वक पूरा करेंगे.
स्टूडेंट्स की सेहत और पढ़ाई में सुधार मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा. जो छात्र पिछले कुछ दिनों से सेहत संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे, उन्हें आज पहले से बेहतर महसूस होगा. आज सेल्फ स्टडी भी मजबूत रहेगी. जिन विषयों या टॉपिक्स को समझने में कठिनाई आ रही थी, वे आज आसानी से समझ में आएंगे. पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा और मां महाकाली की विशेष कृपा बनी रहेगी.
रिलेशनशिप में आएगा सकारात्मक बदलाव मकर राशि के मैरिड कपल्स और लवर्स के रिश्तों में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. रिलेशनशिप पहले से अधिक मजबूत और मधुर बन सकता है. यदि किसी तीसरे व्यक्ति के कारण रिश्ते में तनाव की स्थिति बनी हुई है, तो वह भी आज सुलझ सकती है. जो लोग आपके रिश्ते को बिगाड़ने या तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे महादेव स्वयं आपकी रक्षा करेंगे.
आज का उपायशादीशुदा जातक और प्रेमी जोड़े आज अपने पार्टनर के साथ भगवान शिव के मंदिर अवश्य जाएं. वहां मिलकर भगवान शिव और मां पार्वती को मौली धागा से सात बार गठबंधन अर्पित करें. इस उपाय से रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Karauli,Rajasthan
First Published :
December 18, 2025, 00:11 IST
homeastro
मकर राशि: 3 देवों की रहेगी विशेष कृपा, जबरदस्त रहेगा दिन, इस चीज का रखें ध्यान



