Dalai Lama 90th Avataran Mahotsav Udaipur | Udaipur Seva Programme | Sweater Distribution Udaipur | Winter Relief Camp Udaipur | Udaipur News Today

Last Updated:December 12, 2025, 10:45 IST
Dalai Lama 90th Avataran Mahotsav Udaipur: उदयपुर में दलाई लामा के 90वें अवतरण महोत्सव पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जरूरतमंद लोगों को 2000 से अधिक स्वेटर वितरित किए गए. सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों की मदद से चलाए गए इस अभियान ने सर्द मौसम में गरीब परिवारों को राहत दी. कार्यक्रम का उद्देश्य दलाई लामा की करुणा और मानव सेवा की शिक्षाओं को समाज में फैलाना था.
उदयपुर: तिब्बती समाज के धर्मगुरु दलाई लामा जी के 90वें अवतरण महोत्सव के अवसर पर विश्वभर में वर्ष 2025–26 को “करुणा वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है. इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को उदयपुर के समर बाग में एक विशेष जन-सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ तथा तिब्बती समुदाय के संयुक्त प्रयास से किया गया.
कार्यक्रम के तहत नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए 2,000 से अधिक ऊनी वस्त्र और स्वेटर वितरित किए गए.समिति सदस्यों के अनुसार आगे आदिवासी क्षेत्रों में भी जैकेट और गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा, ताकि सर्द मौसम में कोई भी परिवार बिना सुरक्षा के न रहे. मेवाड़ पूर्व राज परिवार के विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि “करुणा वर्ष” का मूल संदेश सेवा, प्रकृति संरक्षण, परस्पर सद्भाव और मानवीय एकता को मजबूत बनाना है. उन्होंने कहा कि करुणा केवल एक भावना नहीं, बल्कि मानव समाज की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है.
उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि समाज में कमजोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आएं और दलाई लामा जी के करुणा-आधारित जीवन मूल्यों को अपनाएं.आयोजन समिति ने बताया कि यह पहल दलाई लामा जी के 90वें अवतरण महोत्सव के अवसर पर शुरू किए गए वैश्विक “करुणा वर्ष” को स्थानीय स्तर पर सार्थक बनाने का प्रयास है.
सेवा कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगेसमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगे. कार्यक्रम में वूलन मार्केट के पदाधिकारियों, तिब्बती समुदाय के सदस्यों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने दलाई लामा जी के संदेश—करुणा, सह-अस्तित्व और मानवता—को समाज में फैलाने का संकल्प लिया. उदयपुर शहर में हर वर्ष तिब्बत समाज के लोग गर्म कपड़ों के व्यापार के लिए पहुंचते है,हर वर्ष करीब 4 महीने तक उदयपुर में ही रह कर व्यापार करते है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
December 12, 2025, 10:45 IST
homerajasthan
ठंड में गर्माहट की सौगात! दलाई लामा महोत्सव में लोगों को मिले हजारों स्वेटर



