Rajasthan

बाइक सीट कवर मुंबई में कस्टम डिज़ाइन, कीमत और टॉप ब्रांड्स की जानकारी.

Last Updated:December 09, 2025, 14:06 IST

मुंबई की यह स्पेशल बाइक सीट्स की दुकान हर बाइक और स्कूटी के लिए आराम और स्टाइल का परफेक्ट मेल पेश करती है. बुर्गमैन, एक्टिवा, रॉयल एनफील्ड जैसी सीटें कस्टम डिज़ाइन, मजबूत क्वालिटी और आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं. प्रोफेशनल राइडर्स से लेकर आम उपयोगकर्ताओं तक, हर कोई यहां अपनी पसंद की सीट खरीदने आता है.Local 18

भारत में अधिकतर आबादी बाइक का इस्तेमाल करती है, बाइक के एक्सेसरीज़ में सीट कवर और सीट एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, क्योंकि इन्हीं से बाइक चलाने में आराम का एहसास होता है. मुंबई में एक कंपनी है जो अजीब-गजब और आकर्षक बाइक सीटें बनाने के लिए जानी जाती है. इनके बनाए हुए सीटें कई बार बाइक से भी ज़्यादा आकर्षक लगती हैं. इनके पास उपलब्ध बुर्गमैन बकेट सीट 3250 रुपए में मिलती है, पाइल और केल रंग वाली यह सीट स्कूटी को और भी आकर्षक बना देती है.

Local 18

टिप टॉप सीट्स हर बाइक और स्कूटी के लिए सीट बनाता है, यहां आपको एयरोड्रम जैसी स्कूटी की सीट सिर्फ 2500 रूपए में मिल जाएगी. इसमें कई रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं, यह कंपनी 1979 से इस क्षेत्र में अपना नाम बनाए हुए है. आप यहां हर कीमत में हर तरह की सीट बनवा सकते हैं.

Local 18

एक्टिवा स्कूटी लगभग हर घर में देखने को मिलती है, यह सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली दोपहिया गाड़ी है. इसकी सीट 5750 रूपए में बेहद मजबूत और आकर्षक क्वालिटी में उपलब्ध है. यह सीटें हाथ से नहीं, बल्कि ऑटोमैटिक मशीनों से बनाई जाती हैं, जिससे ये बहुत मजबूत बनती हैं. कई सालों तक ये खराब नहीं होती.

Add as Preferred Source on Google

Local 18

रॉयल बाइक्स की श्रेणी में रॉयल एनफील्ड सबसे ऊपर आता है, इसमें सिंगल और डबल, दोनों तरह की सीटें फिट हो जाती हैं. इसे रॉयल अंदाज़ में डिज़ाइन किया जाता है, इसका सिंगल सीट 3200 रूपए में मिलता है, यह लेदर जैसा दिखता है. इसे आप कस्टमाइज़ करवाकर डबल सीट के रूप में भी बनवा सकते हैं.

Local 18

बुर्गमैन स्कूटी की सीट सिंगल और डबल, दोनों तरह से बनाई जाती है. सिंगल सीट पर्पल और ब्लैक रंग में आरामदायक स्टाइल में तैयार की गई है. इसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे — इस एक सीट की कीमत ₹8500 है.

Local 18

बुर्गमैन की सीटों के कई प्रकार यहाँ उपलब्ध हैं, इनमें एक डिज़ाइनर सीट भी है, जिसे नारंगी, लाल, काले और सफेद रंग के डिज़ाइन से तैयार किया गया है. इसकी कीमत 5800 रूपए है, इसमें दो सीटें जुड़ी हुई हैं और दोनों सीटों में आरामदायक बैकरेस्ट लगाया गया है.

Local 18

आप अपनी पसंद का मटेरियल, पसंदीदा रंग और डिज़ाइन—हर चीज़ कस्टमाइज़ करवा कर सीट में लगवा सकते हैं. यहां हर तरह की सुविधा उपलब्ध है, देश भर से लोग यहां सीट खरीदने आते हैं. यह दुकान मुंबई के ग्रांट रोड में स्थित है. प्रोफेशनल बाइक राइडर्स की यह एक पसंदीदा दुकान है. लंबे समय तक बाइक चलाने के लिए एक आरामदायक सीट होना बहुत ज़रूरी है.

First Published :

December 09, 2025, 14:06 IST

homemaharashtra

यहां पढ़िए बाइक सीट कवर मुंबई में कस्टम डिज़ाइन,कीमत और ब्रांड्स के बारे में

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj