Sports

IND U19 vs AUS U19: सहवाग-द्रविड़ के लाडले फेल, 103 रन से जीती टीम इंडिया, शतक ठोक यशबर्धन चौहान ने लूटी महफिल

होमखेलक्रिकेट

IND vs AUS-U19: सहवाग-द्रविड़ के लाडले फेल, शतक ठोक यशबर्धन ने लूटी महफिल

Last Updated:September 21, 2026, 19:43 IST

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में भारतीय अंडर-19 टीम ने 103 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मैच में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे भी मैदान पर उतरे थे, लेकिन वे दोनों कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, जबकि यशबर्धन चौहान ने शतकीय पारी खेली.IND vs AUS-U19: सहवाग-द्रविड़ के लाडले फेल, शतक ठोक यशबर्धन ने लूटी महफिलZoomअन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग

नई दिल्ली: यशबर्धन चौहान के 122 और वीके विनीत के 87 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे में 103 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत की भारत की अंडर-19 टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. चौहान के शतक, विनीत के अर्धशतक तथा आर्यवीर सहवाग (47) और कुशाग्र ओझा (34) के महत्वपूर्ण योगदान से भारत अंडर-19 टीम ने निरंजन शाह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 41.1 ओवर में 238 रन पर आउट हो गई. भारत ने इससे पहले बारिश से प्रभावित पहला मैच सात रन से जीता था. यह मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया था. तीसरा और अंतिम युवा वनडे मैच बुधवार को खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की चार दिवसीय यूथ टेस्ट की सीरीज में आमने-सामने होंगी.

भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आई ऑस्ट्रेलियाई

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने बड़ा लक्ष्य था और भारत ने उस पर दबाव बनाने के लिए सात अलग-अलग गेंदबाजी विकल्पों का इस्तेमाल किया. चिगुरुपति वेंकट भारतीय गेंदबाजों में सबसे सफल रहे. उन्होंने 64 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि काव्या पटेल और चौहान ने दो-दो विकेट लिए. मोहित उल्वा, मनल चौहान और यशवीर गौड़ ने भी एक-एक विकेट लिया.

भारत ने शानदार शुरुआत की, जिसका श्रेय काफी हद तक सहवाग की तूफानी पारी को जाता है. सहवाग ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (11) के साथ पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी करने के बाद विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े, जिसके बाद वह रन आउट हो गए.

मैच में नहीं चला अन्वय द्रविड़ का बल्ला

पहले मैच में 18 गेंद पर 38 रन बनाने वाले अन्वय द्रविड़ इस मैच में केवल नौ रन ही बना पाए. चौहान और विनीत ने तीसरे विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की. चौहान ने 15 चौके और दो छक्के लगाकर 100 गेंदों में 122 रन बनाए, जबकि विनीत ने 92 गेंदों में 87 रन बनाए, जिनमें छह छक्के और चार चौके शामिल थे. कुशाग्र ओझा ने अंतिम ओवरों में 20 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए, जिससे भारत विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रहा.

भारतीय टीम के आगे ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से थॉमस वासेओ ने 78 रन देकर तीन जबकि पैट्रिक सुलिवन ने 55 रन दे कर दो विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ी लक्ष्य के सामने शुरू में ही दबाव में आ गई. उल्वा और वेंकट ने उसे शुरुआती झटके दिए. मैथ्यू लॉघ (42), कप्तान जैक चोस्नेक (63 गेंदों पर 81 रन) और ब्लेक कैटल ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गंवाने के कारण लक्ष्य उसके लिए दूर की कौड़ी बन गया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 21, 2026, 19:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj