Entertainment

शराब के नशे में डूबी रहती थीं जाह्नवी कपूर? भटक गई थीं जिंदगी की राह, मचा बवाल तो देनी पड़ी सफाई

Last Updated:May 04, 2026, 08:13 IST

जाह्नवी कपूर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट पर शिरकत की थी जिस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल, प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. जाह्नवी कपूर ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया जब वो नशे की आदि हो गई थीं.

नई दिल्ली. जाह्नवी कपूर ने राज शमानी के शो पर अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. इस बातचीत में उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर को याद किया. लेकिन कुछ ही समय में एक्ट्रेस के बयान को सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाने लगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

अब एक्ट्रेस की टीम की तरफ से सफाई पेश की गई है. जाह्नवी कपूर की टीम ने अपने बयान में कहा है कि कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह धारणा बना दी गई कि जाह्नवी शराब के नशे में डूबी रहती थीं. एक्ट्रेस ने हाल ही में मेंटल हेल्थ के लिए एक नई पहल की है. वो ‘ऑफ द रॉक्स’ के साथ जुड़ी हुई हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

‘ऑफ द रॉक्स’ ने कहा कि जाह्नवी कपूर के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. टीम के बयान के मुताबिक जाह्नवी कपूर ने कभी भी नहीं कहा था कि वो शऱाब के नशे में डूबी रहती थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अधिक शराब पीने लगी थीं, लेकिन उन्होंने ये नहीं कहा था कि उन्हें शराब की लत है. एक्ट्रेस की टीम के मुताबिक उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

Add as Preferred Source on Google

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में अपने जीवन के एक कठिन दौर के बारे में खुलकर बात की थी. बातचीत के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि एक बेहद दर्दनाक निजी अनुभव के बाद वह ऐसे दौर से गुजरीं, जब उन्होंने शराब का सहारा लिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

एक्ट्रेस ने कहा था कि कोरोना काल उनके लिए काफी मुश्किल दौर था. वो आमतौर पर शराब की आदि नहीं हैं. एक-या दो महीने में वो कभी-कभी शराब पीती हैं, लेकिन कोरोना काल के दौरान वो ज्यादा शराब पीने लगी थीं. हालांकि एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा था कि वो ये नहीं कहेंगी कि उन्हें शराब की लत लग गई थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

जाह्नवी कपूर ने कहा था कि वह इसे लत या शराब की निर्भरता नहीं कहेंगी, लेकिन वह अक्सर पीने लगी थीं. उनका मकसद अपने दर्द से बचना था, न कि किसी आदत का शिकार होना. लेकिन सोशल मीडिया के तेज रफ्तार माहौल में उनके इस बयान को संदर्भ से हटाकर इस तरह पेश किया गया मानो अभिनेत्री खुद किसी गंभीर नशे की समस्या से जूझ चुकी हों. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

इसी भ्रम को दूर करने के लिए ‘ऑफ द रॉक्स’ और अमाहा की ओर से स्पष्ट बयान जारी किया गया. इस पहल से जुड़ी जाह्नवी कपूर ने भी इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया. बयान में कहा गया कि एक्ट्रेस इस अभियान का हिस्सा एक केयर गिवर, समर्थक और जागरूकता बढ़ाने वाली आवाज के रूप में हैं, न कि ऐसे व्यक्ति के तौर पर जिसने व्यक्तिगत रूप से शराब या लत की बीमारी का अनुभव किया हो. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो जाह्नवी कपूर को पिछले साल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरी’ और वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में देखा गया था. इस साल वो राम चरण के साथ पेड्डी में नजर आने वाली हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम janhvikapoor)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj