अलवर से झालावाड़ तक ‘एनर्जी ड्रिंक’ पर ताबड़तोड़ छापे! आखिर क्या कमी निकली जो विभाग हुआ सख्त?

Last Updated:July 08, 2026, 18:32 IST
Alwar news : अलवर में फूड सेफ्टी टीम ने वरुण बेवरेज लिमिटेड पर छापा मारा. स्टिंग एनर्जी के भ्रामक लेबल वाले 62000 बोतल और 30200 केन सीज किए गए. झालावाड़ में रेड बुल की 339 कैन जब्त हुईं. खाद्य सुरक्षा टीम के मुताबिक स्टिंग एनर्जी के लेबल पर “स्टिमूलेट्स माइंड”, “एनर्जाइजेस बॉडी” और “सेम ग्रेट टेस्ट” जैसे दावे लिखे मिले. टीम ने इन्हें भ्रामक सूचनाओं की श्रेणी में मानते हुए कार्रवाई की.एनर्जी ड्रिंक पर भ्रामक दावे
अलवर. राजस्थान में कैफीन वाले पेय पदार्थों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है. अलवर में फूड सेफ्टी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमआईए स्थित वरुण बेवरेज लिमिटेड में जांच की. जांच के दौरान स्टिंग एनर्जी ब्रांड के लेबल पर कुछ ऐसे दावे मिले जिन्हें टीम ने भ्रामक माना. इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नमूने लेने की कार्रवाई की गई और बड़ी मात्रा में तैयार स्टॉक को सीज कर दिया गया.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान स्टिंग एनर्जी की 250 एमएल वाली 62000 बोतल और 180 एमएल वाली 30200 केन सीज की गईं. टीम ने पहले उत्पाद के नमूने लिए और उसके बाद पूरे स्टॉक को जब्त करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू की.
लेबल पर लिखे दावों पर उठे सवालखाद्य सुरक्षा टीम के मुताबिक स्टिंग एनर्जी के लेबल पर “स्टिमूलेट्स माइंड”, “एनर्जाइजेस बॉडी” और “सेम ग्रेट टेस्ट” जैसे दावे लिखे मिले. टीम ने इन्हें भ्रामक सूचनाओं की श्रेणी में मानते हुए कार्रवाई की. अब लिए गए नमूनों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
एफएसएसएआई पहले ही जारी कर चुका है नोटिसबताया गया कि पिछले दिनों भारत सरकार की संस्था एफएसएसएआई ने भी ऐसे बेवरेज बनाने वाली कंपनियों को नोटिस जारी किए थे. ऐसे पेय पदार्थों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है. जानकारी के अनुसार गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए ऐसे पेय नुकसानदायक हो सकते हैं. इसी को देखते हुए विभाग इन उत्पादों के लेबल और दावों की भी जांच कर रहा है.
झालावाड़ में रेड बुल की कैन भी हुईं जब्तउधर झालावाड़ में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत कार्रवाई की. विभाग की टीम ने मंगलपुरा इलाके में स्थित सांवरियाजी सेल्स प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया. यहां से कैफिनेटेड बेवरेज रेड बुल की 339 कैन जब्त की गईं. जानकारी के मुताबिक दुकान में 15 पैकेट में कुल 339 कैन रखी हुई थीं. निरीक्षण के दौरान उत्पाद के लेबल पर “एनर्जी ड्रिंक” और “वाइटलाइज्ड बॉडी एंड माइंड” जैसे दावे अंकित मिले. विभाग ने कैन के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
दोनों जिलों में जांच आगे बढ़ेगीअलवर और झालावाड़ में हुई इन कार्रवाइयों के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग आगे की जांच करेगा. अलवर में सीज किए गए स्टॉक और झालावाड़ से लिए गए नमूनों की लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों मामलों में विभाग की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan



