National

Tamil Nadu Politics | Thalapathy Vijay | तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर? थलापति विजय की बढ़ेगी ताकत, डीएमके को लगेगा तगड़ा झटका!

होमताजा खबरदेश

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर? थलापति विजय की बढ़ेगी ताकत, DMK को झटका

Agency:एजेंसियां

Last Updated:June 18, 2026, 12:43 IST

Tamil Nadu News: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वाइको की पार्टी MDMK के DMK-नीत गठबंधन से अलग होने और थलापति विजय की TVK के करीब जाने की चर्चाएं तेज हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, 27 जून को होने वाली जनरल काउंसिल बैठक में MDMK गठबंधन छोड़ने का औपचारिक ऐलान कर सकती है.तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर? थलापति विजय की बढ़ेगी ताकत, DMK को झटकाZoomतमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव, थलापति विजय की बढ़ सकती है ताकत, डीएमके गठबंधन छोड़ सकती है एमडीएमके

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. थलापति विजय को एक और दल का साथ मिलता दिख रहा है. कहा जा रहा है कि एमडीएमके मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी थलापति विजय की पार्टी टीवीके संग गठबंधन कर सकती है. जी हां, एमडीएमके के डीएमके-नीत सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस एसपीए से अलग होने की अटकलें हैं. इतना ही नहीं, एमडीएमके के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के करीब जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, एमडीएमके 27 जून को होने वाली अपनी जनरल काउंसिल बैठक में डीएमके गठबंधन से अलग होने का औपचारिक ऐलान कर सकती है. यदि ऐसा होता है तो यह तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक पुनर्गठन माना जाएगा. डीएमके के कई पूर्व सहयोगी दल जैसे वीसीके, आईयूएमएल, सीपीआई और सीपीएम पहले ही टीवीके सरकार को समर्थन दे चुके हैं. हालांकि, एमडीएमके अब तक खुलकर सरकार के समर्थन में नहीं आ सकी, क्योंकि उसके दो विधायक डीएमके के चुनाव चिह्न ‘राइजिंग सन’ पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे,

पार्टी नेताओं का मानना है कि इस स्थिति में सबसे व्यावहारिक रास्ता यही है कि दोनों विधायक अपने पद से इस्तीफा दें, उपचुनाव लड़ें और दोबारा जीतने के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन करें. एमडीएमके प्रमुख वाइको और उनके बेटे, तिरुचिरापल्ली से सांसद दुरई वाइको, दोनों सार्वजनिक रूप से डीएमके के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने को लेकर खेद जता चुके हैं. हाल ही में दुरई वैको ने कहा था कि डीएमके के टिकट पर जीतने के कारण उनकी पार्टी टीवीके सरकार का समर्थन नहीं कर पा रही है, जो उनके लिए दुर्भाग्य की बात है.

मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुना ने चेन्नई स्थित वाइको के आवास पर उनसे मुलाकात की थी. इसके अगले दिन वाइको ने सचिवालय में मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की. हालांकि वाइको ने गठबंधन बदलने की खबरों को महज अटकल बताया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ करीब 45 मिनट चली बैठक में राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

इसी बीच दुरई वाइको ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ हालिया अपराधों को लेकर टीवीके सरकार का बचाव भी किया. उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कानून-व्यवस्था बिगड़ने की बात कही जा रही थी। उनका कहना था कि यह सरकार के खिलाफ एक ‘नैरेटिव’ तैयार करने की कोशिश है. उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई है और ऐसे मामले डीएमके शासन के दौरान भी सामने आते रहे थे.

बता दें कि अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में एमडीएमके ने डीएमके के चुनाव चिह्न पर चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से दो सीटों पर जीत मिली थी. यदि पार्टी के दोनों विधायक इस्तीफा देते हैं, तो विधानसभा में रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी. इनमें मुख्यमंत्री विजय के पद संभालने के बाद खाली हुई तिरुचिरापल्ली (पूर्व) सीट भी शामिल है.

About the AuthorShankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj