Rajasthan

आतंकी साजिश या साइबर क्राइम? राजस्थान में धड़ल्ले से बनाए जा रहे जाली आधार कार्ड, सरकारी कर्मचारी भी शामिल

Last Updated:April 29, 2026, 16:08 IST

Hanumangarh News : हनुमानगढ़ में पकड़े गए फर्जी आधार कार्ड सेंटर के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में सरकारी कर्मचारी भी शामिल पाए गए हैं. केस की जांच कर रही एटीएस ने हनुमानगढ़ पुलिस के सहयोग से भादरा में सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के तीन कर्मचारियों को भी दबोच लिया है. उनको लंबी रिमांड पर लिया गया है. आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. राजस्थान में धड़ल्ले से बनाए जा रहे जाली आधार कार्ड, सरकारी कर्मचारी भी शामिलZoomभादरा में पकड़े गए DOIT के कर्मचारी.

जयपुर. जम्मू कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट ने राजस्थान पुलिस की नींद उड़ा दी है. जे एंड के पुलिस की ओर से मिले इनपुट के बाद राजस्थान एटीएस में जब उसकी पड़ताल की चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि राजस्थान में धड़ल्ले से फर्जी आधार कार्ड बन रहे हैं. राजधानी जयपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी यह कारस्तानी की जा रही है. उसके बाद अलर्ट मोड पर आई एटीएस ने सूबे के हनुमानगढ़ जिले के भादरा कस्बे में स्थानीय पुलिस के सहयोग से फर्जी आधार कार्ड बनाये जाने का खुलासा किया था. अब सामने आया है कि इसमें सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOIT) के कर्मचारी भी शामिल हैं. एटीएस ने DOIT के भी तीन कर्मचारियों को गिरफ्त में ले लिया है.

एडीजी एटीएस दिनेश एमएन ने बताया कि बीते दिनों पाकिस्तान से जयपुर जाकर शहजाद नाम के एक व्यक्ति ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था. इसकी सूचना उनको जम्मू कश्मीर पुलिस से मिली थी. उसके बाद एटीएस ने इस इनपुट को डवलप किया और राजस्थान में फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों की खोजबीन शुरू की थी. जांच में सामने आया कि हनुमानगढ़ जिले के भादरा में कुलदीप शर्मा अपने साथियों के साथ फर्जी आधार कार्ड सेंटर चला रहा है. उसने कई फर्जी आधार कार्ड बनाए हैं.

एटीएस ने DOIT के तीन कर्मचारियों को दबोचा
फर्जी तरीके से बनाए गए आधार कार्डों से साइबर अपराधों सहित कई देशद्रोही गतिविधियों हुई थी. इस पर एटीएस ने हनुमानगढ़ पुलिस के सहयोग से कुलदीप और उसके तीन अन्य साथियों जसवंत, बलराम और आमीर खान को गिरफ्तार किया गया था. चारों से पूछताछ के बाद उनको जेल भिजवा दिया गया. उनसे हुई पूछताछ और अन्य कड़ियों को जोड़ने पर पता चला कि इसके तार सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग भादरा ब्लॉक से से जुड़े हुए हैं. इस पर एटीसी ने भादरा ब्लॉक में स्थित DOIT के दो स्थायी और एक संविदकर्मी को पकड़ा है.

तीनों को 2 मई तक रिमांड पर लिया गया हैइनमें दिनेश कुमार प्रोग्रामर और रामनिवास सोनी सहायक प्रोग्रामर स्थायी कर्मचारी हैं. इनका तीसरा साथी रवि शीला संविदाकर्मी है. इन तीनों को कोर्ट में पेशकर आगामी 2 मई तक रिमांड पर लिया गया है. इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हनुमानगढ़ जिले के दौरे पर आए एमएन दिनेश ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले में आतंकवादियों से जुड़े स्लीपर सैल की भी जांच चल रही है. हनुमानगढ़ में बीते दिनों कुछ संदिग्धों को भी दबोचा गया था.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Hanumangarh,Hanumangarh,Rajasthan

First Published :

April 29, 2026, 16:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj