Entertainment

तृषा संग केक काटते दिखे थलापति विजय, संगीता की सादगी पर फिदा हुए फैंस, बोले- ‘यही हैं असली सुपरमॉम’

Last Updated:June 25, 2026, 19:54 IST

तमिलनाडु के सीएम विजय के बर्थडे के बाद एक तरफ तृषा के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी संगीता स्वर्णलिंगम भी सुर्खियां में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी दिव्या का हौसला बढ़ाती नजर आ रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

नई दिल्ली. तमिल अभिनेता और तमिलनाडु के सीएम विजय अपने बर्थडे को लेकर तीन दिन से चर्चा में हैं. उनके बर्थडे के अगले दिन ही चर्चा होने लगी थीं कि तृषा ने उन्हें विश नहीं किया है, लेकिन उसके बाद ही एक्ट्रेस ने केक काटते हुए एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह एकटक उनकी ओर देख रही थीं.

तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर जो केक काटते हुए फोटो शेयर की थी, वो काफी वायरल हो रही थी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये केक विजय के जन्मदिन के लिए तैयार किए गए थे.कहा तो ये भी जा रहा है कि ये केक अलग-अलग तरह के हैं जो कि खास इस मौके के लिए मंगवाए गए.

इन फोटो के सामने आने के बाद ही विजय और तृषा को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं.वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी संगीता स्वर्णलिंगम का एक वीडियो भी फैंस का दिल जीत रहा है.

Add as Preferred Source on Google

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से विजय और संगीता के रिश्ते को लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये तक कहा गया कि चुनावी दौर में ही संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की थी.फिलहाल ये मामला अभी कोर्ट में है.

दोनों के तलाक को लेकर अंतिम फैसल अभी आना बाकी है. विजय की शपथ ग्रहण समारोह में भी जहां उनके लिए इतनी भीड़ जमा हुई थी, लेकिन कहीं भी संगीता और उनके दोनों बच्चे नजर नहीं आए थे. इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की अटकलों का दौर शुरू हो गया था.

अब बर्थडे पर जहां तृषा ने फोटो शेयर की वहीं, एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें संगीता अपनी बेटी दिव्या साशा की हौसला अफजाई करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि दिव्या स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने पहुंची थीं. वहां संगीता भी बेटी के लिए मौजूद थी.

नई दिल्ली. थलापति विजय ने इंडस्ट्री के अलावा अब राजनीति में भी अपनी धाक जमा ली है. तमिलनाडु चुनाव 2026 में उनकी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है. इसके बाद उनकी पत्नी संग कुछ अनदेगी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बता दें कि संगीता लंबे समय से पब्लिक इवेंट और मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. उनके बेटे जेसन संजय इन दिनों अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत र रहे हैं. वह अपनी फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर छाए हुए हैं.लेकिन लोगों की नजरें विजय और संगीता के तलाक मामले पर टिकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj