Pali News | Kutta Katne Par Kya Karein

Last Updated:June 25, 2026, 20:47 IST
Stray Dog Attack In Pali : राजस्थान के पाली में 48 घंटे में आवारा कुत्तों के हमले में 17 लोग घायल हो गए. इस मामले में ज्यादातर बच्चे थे. सभी बांगड़ हॉस्पिटल में एडमिट हुए. सभी को एंटी रेबीज के टीके लगाए गए. इसमें लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. पुराना हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली दीपा (40) पत्नी अशोक कुमार जब ई-मित्र पर जा रही थीं, तभी पीछे से आए एक कुत्ते ने उनके पैर पर बुरी तरह काट लिया. धनला गांव की मोनिका (21) दुकान से दूध लेने जा रही थी, तभी कुत्ते ने उसे अपना शिकार बना लिया.
पाली. पाली शहर की सड़कों पर चलते वक्त क्या आपको भी आवारा कुत्तों से डर लगता है? अगर नहीं लगता, तो सावधान हो जाइए. क्योंकि राजस्थान के पाली शहर से आवारा कुत्तों के आतंक की एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पाली शहर में महज 48 घंटों के भीतर आवारा कुत्तों ने 17 लोगों को अपना शिकार बना लिया. इनमें सबसे ज्यादा 5 से 10 साल के मासूम बच्चे शामिल हैं. आंबेडकर नगर, शिव नगर और मंडिया रोड जैसे इलाकों में अब लोग सड़क पर कुत्ता देखते ही अपना रास्ता बदल रहे हैं.
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दो दिनों यानी 48 घंटों के भीतर पागल और खूंखार कुत्तों ने एक के बाद एक कुल 17 लोगों को अपना शिकार बना लिया है. घायलों में मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक है. बुधवार को भी शहर के बांगड़ हॉस्पिटल में एंटी-रेबीज का टीका लगवाने के लिए 5 नए मरीज पहुंचे. इस लगातार बढ़ते खतरे से पूरे शहर में दहशत का माहौल है और स्थानीय निवासियों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है. बुधवार को भी डॉग बाइट के 5 नए मामले सामने आए. लोग अपने रोजमर्रा के काम से घर से बाहर निकले थे, तभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया.
कइयों को बनाया निशानापुराना हाउसिंग बोर्ड की रहने वाली दीपा (40) पत्नी अशोक कुमार जब ई-मित्र पर जा रही थीं, तभी पीछे से आए एक कुत्ते ने उनके पैर पर बुरी तरह काट लिया. धनला गांव की मोनिका (21) दुकान से दूध लेने जा रही थी, तभी कुत्ते ने उसे अपना शिकार बना लिया. मंडिया गांव की निकिता (10) पुत्री दलाराम जब अपने घर के बाड़े में जा रही थी, तभी भागकर आए कुत्ते ने उसके पैर को जख्मी कर दिया. इसके अलावा प्रवीणा और हिमेश नाम के दो अन्य नागरिकों को भी आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया. सभी को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया.
बच्चों में सबसे ज्यादा दहशतइससे पहले मंगलवार को पाली शहर के आंबेडकर नगर, शिव नगर, शिव कॉलोनी और मंडिया रोड क्षेत्र में एक ही दिन में 12 लोग आवारा कुत्तों का शिकार हुए थे. इनमें मासूम बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा थी. घायलों में प्रेम (7 वर्ष), दिवम (7 वर्ष), देवांशी (5 वर्ष), दलपत (8 वर्ष), मोहन (10 वर्ष) और भावना (13 वर्ष) शामिल हैं. वहीं कीर्ति (25 वर्ष), प्रकाश (42 वर्ष) और शिव कॉलोनी निवासी बुजुर्ग नैनाराम (76 वर्ष) भी कुत्तों के हमले में घायल हुए. बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सभी 17 घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) लगाई है. अस्पताल में लगातार आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए डॉक्टर भी पूरी तरह मुस्तैद हैं.
पूरे शहर में खौफ का माहौलइस सामूहिक हमले के बाद आंबेडकर नगर, शिव नगर और मंडिया रोड समेत पूरे शहर में खौफ का माहौल है. लोग बच्चों को घर से बाहर अकेले भेजने से डर रहे हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. कुत्तों को पकड़ने या उनकी नसबंदी करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. शहरवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर इन आवारा और हिंसक कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Pali,Pali,Rajasthan



