भारतीय सेना का वो अधिकारी, 44 साल में किया एक्टिंग डेब्यू, सिर्फ 2 डायलॉग ने बना दिया अमर

Last Updated:August 22, 2026, 05:01 IST
हर कलाकार को वो पॉपुलैरिटी हासिल नहीं होती, जो फिल्म के लीड हीरो या हीरोइन को मिलती है. मगर कुछ कलाकार अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ जाते हैं. ऐसे ही थे मशहूर एक्टर अच्युत पोतदार. वे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे, फिर भारतीय सेना में कैप्टन बने और इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव के रूप में सेवाएं दीं. एक्टर के 2 डायलॉग आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं.
ख़बरें फटाफट
अच्युत पोतदार अर्थशास्त्र के प्रोफेसर भी रहे थे.
नई दिल्ली: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को जिस तरह सितारों, गायकों और मेकर्स ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, उसी तरह कैरेक्टर आर्टिस्ट ने भी बॉलीवुड को एक नए आयाम तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्हीं चरित्र अभिनेताओं में एक नाम अच्युत पोतदार का है. दर्शक उन्हें ब्लॉकबस्टर मूवी ‘3 इडियट्स’ में एक सख्त प्रोफेसर का किरदार निभाने के लिए याद करते हैं. एक्टर अच्युत पोतदार को आज भी लोग दो आइकॉनिक डायलॉग के लिए काफी पसंद करते हैं, जिसमें एक ‘क्या बात है’ और दूसरा- ‘अरे, कहना क्या चाहते हो?’
अच्युत पोतदार का जन्म 22 अगस्त 1934 को जबलपुर मध्य प्रदेश में हुआ था. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय रीवा में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया. इसके बाद वह भारतीय सेना में शामिल हो गए और सेवा देते हुए साल 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए. सेना में सालों की नौकरी के बाद उन्होंने ‘इंडियन ऑयल’ में सालों तक एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया. वे साल 1992 में वहां से भी रिटायर हुए.
44 साल की आयु में किया एक्टिंग डेब्यूअच्युत पोतदार ने आईओसीएल में नौकरी के दौरान ही 44 साल की आयु में 1980 में फिल्म ‘आक्रोश’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. अभिनेता ने अपने 4 दशक से लंबे एक्टिंग करियर में 125 से ज्यादा बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा, उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों और नाटकों में काम किया. हालांकि, लोगों ने उनके जिस किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया, वह फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक सख्त प्रोफेसर का था. ‘3 इडियट्स’ के अलावा, उन्होंने ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘इश्क’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘दबंग 2’, ‘आक्रोश’, ‘तेजाब’, ‘परिंदा’, ‘रंगीला’, ‘वास्तव’, ‘परिणीता’ जैसी फिल्मों में विभिन्न किरदार निभाए, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया. वहीं, टेलीविजन में उन्होंने ‘वागले की दुनिया’, ‘भारत एक खोज’, और मराठी धारावाहिक ‘माझा होशील ना’ में काम किया.
90 साल की आयु में ली अंतिम सांसअच्युत पोतदार ने अपनी अंतिम सांस 18 अगस्त 2025 की रात को 90 साल की आयु में मुंबई के ठाणे के एक अस्पताल में ली, लेकिन फिल्मों में अपनी भूमिका, खासकर ‘3 इडियट्स’ में अपना मशहूर डायलॉग- अरे भाई, कहना क्या चाहते हो के लिए वह हमेशा याद किए जाते हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 22, 2026, 05:01 IST



