Entertainment

गर्लफ्रेंड को ‘खाना’ चाहता था एक्टर! विवाद बढ़ने के बाद फिल्मों से हुआ बाहर, अब सीरीज ने खोला कच्चा चिट्ठा

Last Updated:May 03, 2026, 05:01 IST

हॉलीवुड एक्टर आर्मी हैमर ‘द सोशल नेटवर्क’ और ‘कॉल मी बाय योर नेम’ जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुए थे. उनका करियर बड़े विवादों की वजह से गिरता चला गया. उन पर साल 2021 में कैनिबलिज्म की फैंटेसी पर खूब बातें बनीं. नतीजतन, उन्हें कई बड़ी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया. हालांकि, साल 2023 में सबूतों की कमी के चलते कानूनी आरोपों से उन्हें राहत मिली. आर्मी हैमर ने क्रिमिनल एक्टिविटी से इनकार किया है, लेकिन रिश्तों में गड़बड़ी की बात कुबूली. फिलहाल, एक्टर के विवादों पर बनी डॉक्यूसीरीज ‘हाउस ऑफ हैमर’ ओटीटी पर आ गई है.

नई दिल्ली: हॉलीवुड एक्टर आर्मी हैमर की कहानी किसी डरावनी फिल्म जैसी लगती है. एक समय वह कामयाबी की ऊंचाइयों पर थे, लेकिन अचानक उन पर रेप के आरोप लगे. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को ‘खाने’ की इच्छा जताकर पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया.

आर्मी हैमर ने ‘द सोशल नेटवर्क’ में विंकलेवॉस ट्विन्स का डबल रोल निभाकर सबका ध्यान खींचा था. इसके बाद, उन्होंने ‘द लोन रेंजर’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बना ली थी.

एक्टर के करियर का सबसे बड़ा मोड़ फिल्म ‘कॉल मी बाय योर नेम’ रही. इस गे रोमांस ड्रामा में उन्होंने टिमोथी शैलेमे के साथ ओलिवर का यादगार किरदार निभाया था. फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा और हैमर रातों-रात ग्लोबल स्टार बन गए, लेकिन यह कामयाबी ज्यादा समय तक नहीं टिकी.

Add as Preferred Source on Google

विवादों की शुरुआत जनवरी 2021 में हुई, जब एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने हैमर के कुछ कथित मैसेज लीक किए. इन मैसेजेस में इंसान का मांस खाने जैसी बेहद डरावनी और अजीब फैंटेसी का जिक्र था, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया.

एक्टर की कई पूर्व पार्टनर सामने आईं और उन्होंने हैमर के व्यवहार को लेकर चौंकाने वाले दावे किए. एक महिला ने यहां तक बताया कि हैमर उसकी पसली तोड़कर उसे बारबेक्यू करके खाना चाहता था. महिलाओं ने उन पर जबरदस्ती करने और शारीरिक चोट पहुंचाने के भी आरोप लगाए.

हैमर ने आरोपों पर तीखा रिएक्शन देते हुए इन्हें बकवास बताया था. हालांकि, उन्होंने ऑनलाइन हमलों का हवाला देते हुए अपनी आने वाली फिल्म ‘शॉटगन वेडिंग’ की शूटिंग छोड़ दी और कहा कि वह अपने बच्चों को छोड़कर दूर नहीं जा सकते.

विवाद इतना बढ़ा कि एक्टर का करियर पूरी तरह तबाह हो गया. उन्हें जेनिफर लोपेज के साथ वाली फिल्म और वेब सीरीज ‘द ऑफर’ से बाहर कर दिया गया. यहां तक कि उनकी टैलेंट एजेंसी और पब्लिसिस्ट ने भी उनसे रिश्ता तोड़ लिया.

हैमर ने बाद में माना कि उनके रिश्ते सही नहीं थे, लेकिन उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार किया. उन्होंने ‘इंसानी मांस खाने’ की बातों को महज एक मजाक या फैंटेसी बताया. फिलहाल, एक्टर के पतन की कहानी ‘हाउस ऑफ हैमर’ डॉक्यूसीरीज में देखी जा सकती है‌.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj