Entertainment

सड़कों पर भीख मांग रही थी एक्ट्रेस, लोग समझते रहे पागल, शिल्पा शिंदे संग डांस वीडियो वायरल!

Last Updated:May 17, 2026, 22:49 IST

एक महिला के साथ शिल्पा शिंदे का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वह महिला उन्हें सड़क किनारे भीख मांगते हुए नजर आई थीं. महिला ने खुद को हीरोइन बताया, जिसके आगे-पीछे अब कोई नहीं है. तरुण मिश्रा जैसे समाज सेवकों ने उनका ध्यान रखा. अब शाली नाम की इस महिला की जिंदगी पहले जैसी नहीं रही है. वह 6 महीने पहले मरने की बातें करती थीं, मगर अब शिल्पा शिंदे के साथ डांस करते हुए देखकर लगता है कि वे अब जीवन से भरपूर हैं.

ख़बरें फटाफट

सड़कों पर भीख मांग रही थी एक्ट्रेस, लोग समझते रहे पागल, शिल्पा संग डांस वायरलZoomशिल्पा शिंडे का महिला के साथ डांस वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली: सिनेमा की दुनिया बड़े उतार-चढ़ाव से भरी हुई है. जिन्हें लोग पहले सलाम करते थे, उन्हें आज कोई पूछता तक नहीं है. कई सितारों ने अगर अर्श से फर्श की जर्नी तय की है, तो कई फर्श से अर्श में पहुंचे हैं. उगते सूरज को सबने सलाम किया, पर ऊबती नैया को किसी ने सहारा नहीं दिया. कुछ की हालत तो इतनी दर्दनाक हो गई कि वो सड़क पर आ गए और बदहाल हालात में दिखे. ऐसी ही एक महिला हाल ही सड़कों पर बदहाल हालात में दिखी, जो भीख मांग रही थी और लोग उसे पागल कह रहे थे. उसे फटे-पुराने और मैले-कुचैले कपड़े पहने थे, जबकि असल में वह एक एक्ट्रेस थी, जो बॉलीवुड में काम कर चुकी है. शिल्पा शिंदे के साथ उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है.

महिला ने बताया अपना नाम शीलामहिला ने अपना नाम शीला बताया और कहा कि उसने फिल्मों में काम किया है. पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जब शीला से मिलीं, तो उनके साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया और शीला की भी चर्चा हो रही है. शीला नाम की महिला का वीडियो सोशल वर्कर तरुण मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जो गरीब और लाचार लोगों की मदद के लिए एक एनजीओ भी चलाते हैं. इस वीडियो को शिल्पा शिंदे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj