World

एशिया का वो देश, जहां मिलती है दुनिया की सबसे सस्ती बियर, पानी ज्यादा महंगा

होमफोटोनॉलेज

एशिया का वो देश, जहां मिलती है दुनिया की सबसे सस्ती बियर, पानी ज्यादा महंगा

Last Updated:May 12, 2026, 18:14 IST

भारत से पांच घंटे की फ्लाइट पर एशिया का एक ऐसा देश भी है, जहां सबसे सस्ती बियर मिलती है. दुनिया की सबसे सस्ती बियर. इस खूबसूरत देश में होटलों में रुकने वालों के फ्रीज में भी मुफ्त बियर की केन दी जाती हैं. आखिर कैसे इस देश में ये इतनी सस्ती मिलती है और पानी ज्यादा महंगा.

आजकल भारत से काफी बड़ी संख्या में लोग एशिया के इस देश में घूमने के लिए जा रहे हैं. वहां जब वो पहुंचते हैं तो उन्हें मुफ्त में वेलकम ड्रिंक के तौर पर बियर की गिलास पेश कर दी जाती है. ज्यादातर होटलों में मिनी बार फ्रीज में बियर की कई केन फ्री में रखकर दी जाती हैं. अगर आप किसी बार में पहुंच जाइए तो हैरान हो जाएंगे क्योंकि वहां पानी ज्यादा महंगा मिलेगा और बियर सस्ती. ( ai image)

कहा जाता है कि इस देश में दुनिया की सबसे सस्ती बियर मिलती है. यहां का बियर कल्चर सबसे ज्यादा मशहूर हैं. अगर वीकएंड में इस देश के शहरों में निकल जाएं तो होटलों और रेस्तराओं के बाहर फुटपाथ और सड़क तक युवा लड़के लड़कियों से लेकर बुजुर्ग तक कुर्सी बिछाए बियर पीते नजर आ जाएंगे. तो आप इस देश के बारे में भी जानना चाहेंगे. और हैरानी की बात है कि ये देश यूरोप में नहीं बल्कि एशिया में है. जहां एक गिलास बियर 15 रुपए के आसपास मिल जाएगी जबकि पानी की केन या छोटी 250 मिलीलीटर की बोतल करीब 30 रुपए की. हालांकि वहां की मुद्रा डांग है. ( ai image)

इस देश का नाम वियतनाम है. अगर कोई यात्री पहली बार वियतनाम पहुंचे, तो उसे सबसे बड़ा कल्चरल शॉक लग सकता है कि यहां पर ज्यादातर जगहों पर एक गिलास स्थानीय बियर की कीमत बोतलबंद पानी से कम होती है. राजधानी हनोई की गलियों में मिलने वाली प्रसिद्ध “बिया होई” कई बार 5000 डोंग (18 रुपया भारतीय) से लेकर 15,000 वियतनामी डोंग (करीब 50 रुपए) में मिल जाती है, जबकि पैक्ड मिनरल वाटर अक्सर इससे महंगा ही पड़ता. ( ai image)

Add as Preferred Source on Google

तो वियतनाम में बियर इतनी सस्ती क्यों है. इसकी कई वजहें हैं. ये देश एशिया के सबसे बड़े बियर उपभोक्ता देशों में एक है. यहां कई घरेलू कंपनियां भारी मात्रा में बियर का भारी मात्रा में उत्पादन करती हैं. जो बड़े पैमाने पर स्थानीय ब्रूइंग लागत घटाती है. स्थानीय सामग्री, सस्ता श्रम लागत और कम लॉजिस्टिक खर्च भी इसकी एक बड़ी वजह है. ( ai image)

बिया होई वियतनाम की पारंपरिक ड्राफ्ट बियर है, जिसे रोज ताजा बनाया जाता है. उसी दिन बेच दिया जाता है. इसमें बॉटलिंग लागत नहीं आती. पैकेजिंग नहीं होती. भारी मार्केटिंग नहीं होती और स्टोरेज लागत कम है. फिर इसे स्थानीय तौर पर ही डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है. यही वजह है कि यह दुनिया की सबसे सस्ती ड्राफ्ट बियर मानी जाती है. ( ai image)

हालांकि वियतनाम शराब पर टैक्स लगाता है, लेकिन स्थानीय लो-कॉस्ट बीयर अब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में बेहद सस्ती है. इसके मुकाबले पैक्ड पानी में बोतल की लागत ब्रांडिंग, मार्केटिंग, प्लास्टिक मटीरियल और डिस्ट्रीब्यूशन की वजह से ज्यादा महंगी होती है. ( ai image)

ये बात अजीब लगती है कि किसी एशियाई देश में पानी ज्यादा महंगा हो और बियर सस्ती. उसकी वजहें ऊपर बताई ही गईं हैं. मोटे तौर पर ऐसे पानी की पैकेजिंग लागत ज्यादा होती है. क्वालिटी कंट्रोल के कारण उसकी कीमत बढ़ जाती है. वियतनाम के कई हिस्सों में नल का पानी सीधे पीने योग्य नहीं माना जाता, इसलिए सुरक्षित पैक्ड पानी की मांग अधिक है. परिणामस्वरूप बोतलबंद पानी की कीमत बढ़ जाती है. ( ai image)

वियतनाम में बियर पीना पश्चिमी “बार कल्चर” जैसा नहीं है; यह सामुदायिक जीवन का हिस्सा है. सड़क किनारे खास बियर कल्चर देखने को मिलता है. लोग शाम होते ही होटल और रेस्तरां के बाहर फुटपाथ से लेकर सड़क तक छोटी प्लास्टिक कुर्सियां डालकर बैठ जाते हैं और बियर की चुस्कियां लेते रहते हैं. युवा वर्ग के लोग समूहों में इसमें खूब होते हैं. ( ai image)

वियतनाम की आधुनिक बियर संस्कृति पर फ्रांसीसी औपनिवेशिक प्रभाव भी रहा. 19वीं–20वीं सदी में फ्रांसीसियों की वजह से यहां ब्रूइंग तकनीक आई. बाद में समाजवादी दौर में राज्य-नियंत्रित सस्ती बियर आम जनता तक पहुंची. आर्थिक सुधारों के बाद निजी उत्पादन बढ़ा और बियर का बड़े पैमाने पर लोकतंत्रीकरण हुआ. ( ai image)

बजट यात्रियों के लिए वियतनाम का बियर कल्चर एक आकर्षण है. “दुनिया की सबसे सस्ती बियर” एक तरह का ट्रैवल ब्रांड बन चुकी है. कई विदेशी पर्यटक स्थानीय बिया होई अनुभव को सांस्कृतिक अनिवार्यता मानते हैं. जहां दुनिया के कई देशों में बियर विलासिता या मनोरंजन है, वहीं वियतनाम में यह रोजमर्रा की जिंदगी, दोस्ती और फुटपाथ की संस्कृति का प्रतीक बन चुकी है. ( ai image)

वियतनाम घूमने वाले कई यात्रियों के लिए यह अनुभव चौंकाने वाला होता है कि होटल, होमस्टे या रिसॉर्ट में उन्हें चेक-इन पर या मिनीबार में मुफ्त बियर दी जाती है. कई जगह यह “वेलकम ड्रिंक” की तरह पेश की जाती है. कुछ होटल मुफ्त बियर देकर स्थानीय बियर कंपनियों के साथ प्रमोशनल डील करते हैं. ( ai image)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj