Dead body Chemical in Paneer। Formalin in paneer test। डेड बॉडी सड़ने से बचाने वाला केमिकल आपके पनीर में… लैब टेस्ट में खुली पोल

होमताजा खबरदेश
डेड बॉडी सड़ने से बचाने वाला केमिकल आपके पनीर में… लैब टेस्ट में खुली पोल
Last Updated:August 20, 2026, 22:59 IST
Dead Body Chemical in Paneer: पनीर में खतरनाक रसायनों की मिलावट का खौफनाक मामला सामने आया है. लैब टेस्ट में एक पनीर शॉप से लिए गए सैंपल में फॉर्मलीन पाया गया है, जिसका इस्तेमाल अस्पतालों में डेड बॉडी को प्रिजर्व करने के लिए किया जाता है. इसके अलावा सिंथेटिक दूध, कृत्रिम रंग और घटिया फैट की पुष्टि के बाद लैब ने इस बैच को क्रिटिकली रिजेक्टिड घोषित कर दिया है.बेहद गंभीर मामला सामने आया है.
नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि जिस पनीर को आप बड़े स्वाद और सेहत की उम्मीद के साथ अपनी थाली में सजा रहे हैं उसमें वही खौफनाक केमिकल मिला हो सकता है जो अस्पतालों के शवगृह में डेड बॉडी को सड़ने से बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है? जी हां, लैब जांच में सामने आया है कि मुनाफाखोरी की हवस में इंसानियत इस कदर अंधी हो चुकी है कि बाजार में बिक रहे पनीर को ताजा और सफेद दिखाने के लिए उसमें ‘फॉर्मलीन’ जैसा जानलेवा केमिकल घोला जा रहा है. जिस रसायन का काम मुर्दों को सड़ने से बचाना है, उसे आपके और आपके बच्चों के पेट में ढकेला जा रहा है. ग्रेटर नोएडा की जेनोमिक्स बायोलैब की लेटेस्ट रिपोर्ट में किसी मनोज पनीर शॉप से उठाए गए सैंपल में इस जानलेवा केमिकल की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से पूरे शहर के पनीर शौकीनों में हड़कंप मच गया है.
मुख्य प्वाइंट्स
• लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा: जेनोमिक्स बायोलैब की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, पनीर के सैंपल में फॉर्मलीन समेत कई घातक केमिकल पाए गए हैं.• तीन प्रमुख टेस्ट फेल: जांच में सिंथेटिक दूध, कृत्रिम रंग (Azo Dyes) और घटिया फैट/वनस्पति की मिलावट की पुष्टि हुई है.• डेड बॉडी वाला केमिकल: पनीर को सड़ने से बचाने के लिए ‘फॉर्मलीन’ का इस्तेमाल किया गया, जो इंसानी शरीर के लिए धीमा जहर है.• स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा: विशेषज्ञों के अनुसार, फॉर्मलीन युक्त पनीर खाने से कैंसर, लिवर और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.• बैच ‘Critically Rejected’: खतरनाक रसायनों की पुष्टि के बाद लैब ने इस पनीर बैच को तुरंत निरस्त कर सप्लाई रोकने के निर्देश दिए हैं.
सवाल-जवाबप्रश्न 1: पनीर में पाया गया ‘फॉर्मलीन’ केमिकल असल में किस काम आता है? उत्तर: ‘फॉर्मलीन’ का इस्तेमाल मुख्य रूप से अस्पतालों और शवगृहों में मृत शरीरों (डेड बॉडी) को सड़ने से बचाने और प्रिजर्व रखने के लिए किया जाता है.
प्रश्न 2: लैब जांच में पनीर के कौन-कौन से टेस्ट फेल पाए गए? उत्तर: जांच में सिंथेटिक दूध, कृत्रिम रंग (Azo Dyes), घटिया फैट/वनस्पति और फॉर्मलीन (प्रेसरवेटिव) के टेस्ट फेल पाए गए.
प्रश्न 3: फॉर्मलीन मिला पनीर खाने से शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? उत्तर: इससे पेट की गंभीर बीमारियां, लिवर और किडनी खराब होना तथा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा रहता है.
प्रश्न 4: लैब ने इस मिलावटी पनीर के बैच को लेकर क्या कार्रवाई की सिफारिश की है? उत्तर: लैब ने इस बैच को ‘Critically Rejected’ घोषित करते हुए इसकी बिक्री तुरंत रोकने और मामले की जांच करने की सिफारिश की है.
About the AuthorSandeep GuptaChief Sub Editor
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ेंLocation :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
August 20, 2026, 22:51 IST



