National

Rahul Gandhi DCP Office Protest। Complaint Against Rahul Gandhi Protest to Police Commissioner। कानून से ऊपर नहीं… राहुल गांधी के धरने के खिलाफ शिक

होमताजा खबरदेश

कानून से ऊपर कोई नहीं… राहुल गांधी के धरने के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत

Last Updated:August 21, 2026, 17:31 IST

Rahul Gandhi Protest DCP Office: अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत दर्ज कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगियों पर नई दिल्ली डीसीपी दफ्तर के बाहर बिना अनुमति अवैध प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है. शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस जमावड़े से पुलिस अधिकारियों के काम, सुरक्षा व्यवस्था और आम नागरिकों को परेशानी हुई. अधिवक्ता ने कहा कि कानून के शासन में कोई भी नेता संविधान से ऊपर नहीं है. इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए.कानून से ऊपर कोई नहीं... राहुल गांधी के धरने के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायतZoomएक एडवोकेट ने पुलिस कमिश्‍नर से राहुल गांधी की शिकायत की है.

नई दिल्‍ली. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं. नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) के कार्यालय के बाहर कथित तौर पर बिना अनुमति के जमावड़ा लगाने और अवैध धरना-प्रदर्शन करने के मामले में उनके खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है. अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के दफ्तर में लिखित आवेदन देकर राहुल गांधी और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

अधिवक्ता संकेत गुप्ता द्वारा दी गई शिकायत में मांग की गई है कि दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच करे कि क्या इस जमावड़े के लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति ली गई थी या नहीं. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि डीसीपी कार्यालय जैसी अति-संवेदनशील जगह के बाहर बिना अनुमति के हुए इस प्रदर्शन के कारण पुलिस अधिकारियों के दिन-प्रतिदिन के कामकाजी कार्यों में रुकावट आई. इसके साथ ही वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों और अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने आने वाले आम नागरिकों व फरियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में इस बात पर जोर दिया है कि देश का संविधान और कानून सभी नागरिकों के लिए बराबर है. कोई भी राजनीतिक नेता या जनप्रतिनिधि कानून के शासन से ऊपर नहीं हो सकता. उन्होंने पुलिस आयुक्त से आग्रह किया है कि अगर जांच में किसी भी प्रकार का संज्ञेय अपराध बनता है तो कानून के तहत निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों पर केस दर्ज किया जाए. इस शिकायत के बाद अब सबकी नजरें दिल्ली पुलिस के अगले कदम पर टिकी हैं.

सवाल-जवाब

दिल्ली पुलिस कमिश्नर से राहुल गांधी के खिलाफ क्या शिकायत की गई है?

अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों ने नई दिल्ली डीसीपी दफ्तर के बाहर बिना अनुमति के अवैध रूप से एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया.

शिकायत में पुलिस से किन मुख्य बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है?

शिकायत में जांच की मांग की गई है कि क्या प्रदर्शन के लिए वैधानिक अनुमति ली गई थी और क्या इस जमावड़े से पुलिस दफ्तर के कामकाज, सुरक्षा व्यवस्था तथा आम फरियादियों को असुविधा हुई.

शिकायतकर्ता अधिवक्ता ने कानून व्यवस्था को लेकर क्या कहा?

शिकायतकर्ता ने कहा कि देश में कानून का शासन सर्वोच्च है और कोई भी राजनीतिक नेता या व्यक्ति संविधान व कानून से ऊपर नहीं हो सकता, इसलिए निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए.

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 21, 2026, 17:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj